माउंट नीरागोंगो

प्रश्न-22 मई‚ 2021 को ज्वालामुखी माउंट नीरागोंगो में विस्फोट हुआ। यह ज्वालामुखी किस देश में स्थित है?
(a) इंडोनेशिया
(b) इटली
(c) कांगो
(d) जापान
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 22 मई‚ 2021 को कांगो के गोमा शहर के निकट स्थित ज्वालामुखी माउंट नीरागोंगो में विस्फोट हुआ।
  • इस विस्फोट से आसमान लाल रंग का हो गया और लावा बहकर सड़कों पर आ गया।
  • इससे 500 से अधिक घर नष्ट हो गए हैं।
  • इस ज्वालामुखी में विगत वर्ष 2002 में विस्फोट हुआ था‚ जिसमें सैकड़ों लोगों की मृत्यु हो गई थी।
  • उल्लेखनीय है कि 22 मई को हुए विस्फोट के बाद भारतीय शांति सैनिकों ने नागरिकों और संयुक्त राष्ट्र के अन्य कर्मियों को सुरक्षित निकालने में मदद की।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.jagranjosh.com/current-affairs/mount-nyiragongo-volcano-erupts-in-congo-after-almost-two-decades-over-500-homes-destroyed-1622107548-2