‘माउंट एटना’ ज्वालामुखी

प्रश्न – 12 फरवरी, 2025 को यूरोप के सबसे ऊंचे और सबसे सक्रिय ज्वालामुखी माउंट एटना में एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ। माउंट एटना किस देश में स्थित है?
(a) इटली (b) ग्रीस
(c) आइसलैंड (d) इंडोनेशिया
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 12 फरवरी, 2025 को यूरोप के सबसे ऊंचे और सबसे सक्रिय ज्वालामुखी माउंट एटना में एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ।
  • जिससे आकाश में लावा और राख के बादल छा गए।
  • यह विस्फोट दक्षिण-पूर्व क्रेटर “बोक्का नुओवा” (Bocca Nuova) से शुरू हुआ।
  • क्रेटर से लगभग 3 किलोमीटर लंबी लावा नदी 3,000 मीटर की ऊँचाई से बह रही है।
  • माउंट एटना’ इटली के सिसिली द्वीप के पूर्वी तट पर स्थित एक सक्रिय ज्वालामुखी है।
  • यह यूरोप का सबसे ऊंचा और सबसे सक्रिय ज्वालामुखी माना जाता है।
  • इसकी ऊंचाई लगभग 3,357 मीटर (लगभग 11,000 फीट) है।
  • यह एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है ।
  • संयुक्त राष्ट्र ने इसे दशकीय ज्वालामुखी घोषित किया है क्योंकि यह घनी आबादी वाले क्षेत्र के करीब है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.reuters.com/pictures/lava-ash-spew-italys-mount-etna-volcano-2025-02-13

https://timesofindia.indiatimes.com/life-style/travel/news/mount-etna-erupts-again-spews-fire-and-ash-disrupting-travel-in-sicilyall-details-here/articleshow/118214703.cms