माउंटेन गार्जियन-2026

प्रश्न- माउंटेन गार्जियन-2026 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. यह भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच एक संयुक्त सैन्य अभ्यास है
  2. यह सैन्य अभ्यास 5 से 18 अक्टूबर, 2026 के मध्य फॉरेन ट्रेनिंग नोड, चौबटिया, उत्तराखंड में आयोजित किया जा रहा है .
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
    उत्तर- c
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 5 – 18 अक्टूबर, 2026 के मध्य भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास फॉरेन ट्रेनिंग नोड, चौबटिया, उत्तराखंड में आयोजित किया जा रहा है।
  • इसका उद्देश्य माउंटेन वॉरफेयर पर फोकस करते हुए इंटरऑपरेबिलिटी, आपसी समझ और सहयोग को बढ़ाना है।
  • इस सैन्य अभ्यास में दोनों सेनाओं के बराबर प्रतिनिधित्व के साथ कुल 92 लोग हिस्सा ले रहे हैं।
  • भारतीय सेना की टुकड़ी में भैरव बटालियन के सैनिक शामिल हैं, जबकि यूएई सेना की टुकड़ी में माउंटेन इन्फेंट्री बटालियन के सैनिक शामिल हैं।
  • दोनों सेनाओं की महिला ऑफिसर और लड़ाके भी स्पेशलिस्ट रोल में इस सैन्य अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं।
  • सैन्य अभ्यास के दौरान, सैनिक संयुक्त योजना निर्माण, टैक्टिकल ड्रिल, फायरिंग प्रैक्टिस, सर्विलांस ग्रिड निर्माण, ड्रोन ऑपरेशन, फिजिकल एंड्योरेंस ट्रेनिंग, रॉक क्लाइंबिंग, ऑब्सटेकल ट्रेनिंग और इंटीग्रेटेड फील्ड एक्सरसाइज करेंगे।
  • ट्रेनिंग में प्रौद्योगिकी द्वारा सक्षम ऑपरेशन और मुश्किल पहाड़ी इलाकों में ऑपरेशन के लिए ज़रूरी टैक्टिक्स, टेक्नीक और प्रोसीजर का आदान+प्रदान भी शामिल होगा।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=2319135&lang=1&reg=3

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1992404&lang=2&reg=48