माइक्रो-डेटा पोर्टल

प्रश्न – 5 अप्रैल, 2025 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में किस मंत्रालय ने नया माइक्रोडेटा पोर्टल लॉन्च किया?
(a) नीति आयोग
(b) गृह मंत्रालय
(c) सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय
(d) सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
उत्तर – (c)

व्याख्यात्मक उत्तर

  • 5 अप्रैल, 2025 को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित सांख्यिकी प्रणालियों को मजबूत बनाने को लेकर राज्य सरकार के मंत्रियों के सम्मलेन में सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) ने एक नया माइक्रोडेटा पोर्टल लॉन्च किया।
  • नया माइक्रोडेटा पोर्टल राष्ट्रीय सर्वेक्षणों और आर्थिक जनगणना से एकत्र किए गए व्यापक सांख्यिकीय आंकड़ों के लिए एक केंद्रीकृत भंडार है।
  • यह पोर्टल तकनीकी सीमाओं से ग्रस्त पुराने पोर्टल की तुलना में कहीं अधिक उन्नत है।
  • बैंक प्रौद्योगिकी टीम के सहयोग से एमओएसपीआई ने इसे आधुनिक और स्केलेबल तकनीकी ढांचे पर विकसित किया है।
  • इसी अवसर पर राष्ट्रीय सांख्यिकी प्रणाली प्रशिक्षण अकादमी (National Statistical System Training Academy – NSSTA) की वेबसाइट भी लॉन्च की गई।
  • यह वेबसाइट मंत्रालय की क्षमता निर्माण पहलों की समस्त जानकारी को एक स्थान पर उपलब्ध कराएगी, जिससे उपयोगकर्ताओं को आसानी से संसाधनों तक पहुंच मिल सकेगी।
  • इस पोर्टल और वेबसाइट को मंत्रालय के डेटा इंफॉर्मेटिक्स और इनोवेशन डिवीज़न द्वारा इन-हाउस विकसित किया गया है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://economictimes.indiatimes.com/news/economy/policy/mospi-launches-revamped-microdata-portal-ai-based-tool-website/articleshow/120054704.cms?from=mdr