माइकलएंजेलो डोम (Michelangelo Dome)

प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन माइकलएंजेलो डोम (Michelangelo Dome) के बारे में सही नहीं है?
(a) यह AI-संचालित प्रिडिक्टिव एनालिटिक्स आधारित एकीकृत रक्षा प्रणाली है।
(b) यह प्रणाली केवल ड्रोन-खतरों के लिए बनाई गई है और मिसाइल या साइबर खतरों का समाधान नहीं करती है।
(c) यह वायु, भूमि, समुद्र और अंतरिक्ष से प्राप्त सभी डेटा को एकीकृत कर वास्तविक समय में ऑपरेशनल पिक्चर तैयार करती है।
(d) इसकी पूर्ण परिचालन क्षमता वर्ष 2030 तक प्राप्त करने का लक्ष्य है।
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 27 नवंबर, 2025 को इटली के रक्षा और एयरोस्पेस समूह लियोनार्डो ने रोम के ऑफीचीने फ़ारनेटो (Officine Farneto) में “माइकलएंजेलो डोम (Michelangelo Dome)” का अनावरण किया।
  • यह उभरते वैश्विक खतरों से निपटने के लिए एक नया, उन्नत और एकीकृत रक्षा तंत्र (Integrated Defence System) है।
  • यह प्रणाली बढ़ती जटिल सुरक्षा चुनौतियों के बीच राष्ट्रीय एवं यूरोपीय हितों की रक्षा के लिए विकसित की गई है।
  • यह प्रणाली मिसाइलों, ड्रोन, साइबर हमलों और अंतरिक्ष आधारित खतरों जैसे आधुनिक जोखिमों से देश की सुरक्षा के लिए तैयार की गई है।
  • “माइकलएंजेलो डोम” एक AI-संचालित प्रिडिक्टिव एनालिटिक्स आधारित रक्षा प्रणाली है।
  • यह वायु, भूमि, समुद्र और अंतरिक्ष से प्राप्त सभी निगरानी डेटा को एकीकृत करती है।
  • प्रणाली वास्तविक समय में ऑपरेशनल सिचुएशनल पिक्चर (Operational Picture) तैयार करती है।
  • इसका उद्देश्य उभरते खतरों की पहचान (Detection) को अत्यंत तेज़ बनाना है।
  • यह खतरों की सटीक ट्रैकिंग के लिए मल्टी-डोमेन डेटा का उपयोग करती है।
  • प्रणाली ड्रोन, क्रूज़ मिसाइल और रॉकेट जैसे खतरों को तुरंत चिन्हित कर सकती है।
  • यह हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल्स जैसे अत्याधुनिक हथियारों की निगरानी में सक्षम है।
  • प्रणाली खतरों के निष्प्रभावीकरण (Neutralisation) के लिए संभावित कार्रवाई का पूर्वानुमान करती है।
  • इसमें AI-आधारित थ्रेट प्रायोरिटाइजेशन तकनीक शामिल है।
  • यह जटिल वायु-रक्षा वातावरण में तेज़ निर्णय-निर्माण (Rapid Decision-Making) को सक्षम बनाती है।
  • पूर्ण परिचालन क्षमता वर्ष 2030 तक हासिल करने का लक्ष्य है, जबकि आंशिक क्षमता वर्ष 2028 तक उपलब्ध होगी।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://economictimes.indiatimes.com/news/international/us/italys-ai-powered-defense-system-michelangelo-dome-set-to-protect-the-nation-amid-rising-russian-threats/articleshow/125628912.cms?from=mdr

https://www.timesofisrael.com/italian-aerospace-group-leonardo-unveils-michelangelo-dome-air-defense-system