‘मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर का विकास’ परियोजना

प्रश्न-2 मार्च‚ 2021 को केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किस राज्य में वर्चुअल माध्यम से ‘माँ बम्लेश्वरी देवी मंदिर का विकास’ परियोजना की आधारशिला रखी?
(a) झारखंड
(b) छत्तीसगढ़
(c) मध्य प्रदेश
(d) ओडिशा
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 2 मार्च‚ 2021 को केन्द्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल ने वर्चुअल माध्यम से छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में ‘मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर का विकास’ परियोजना की आधारशिला रखी।
  • यह परियोजना पर्यटन मंत्रालय‚ भारत सरकार द्वारा प्रसाद योजना के तहत स्वीकृत की गई है।
  • अक्टूबर‚ 2020 में पर्यटन मंत्रालय द्वारा 43.33 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत राशि के साथ यह परियोजना अनुमोदित की गई थी।
  • इस परियोजनान्तर्गत ‘तीर्थ यात्रा गतिविधि केन्द्र’ में तीर्थ यात्रा के बुनियादी ढांचे के विकास कार्य के साथ ही श्री यंत्र के आकार की प्रतिष्ठित इमारत‚ सीढ़ियों का निर्माण‚ शेड‚ पैदल मार्ग‚ आस-पास के इलाके की रोशनी व्यवस्था‚ झील का किनारा‚ अन्य सार्वजनिक सुविधाओं के साथ पार्किंग स्थल का विकास और मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर और प्रज्ञागिरी में तीर्थ यात्रा के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य शामिल है।
  • उल्लेखनीय है कि तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक‚ विरासत संवर्धन अभियान पर राष्ट्रीय मिशन (पीआरएएसएचडी) भारत सरकार द्वारा पूर्णत: वित्त पोषित एक केन्द्रीय क्षेत्र की योजना है।
  • यह योजना पर्यटन तीर्थयात्रा के एकीकृत विकास और विरासत स्थलों के उद्देश्य से वर्ष 2014-15 में पर्यटन मंत्रालय द्वारा शुरू की गई थी।
  • आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु प्रसाद योजना के तहत 13 परियोजनाएं अब तक सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई हैं।
  • पूर्ण की गई परियोजनाओं में सोमनाथ‚ मथुरा‚ तमिलनाडु और बिहार में दो-दो परियोजनाएं और वाराणसी‚ गुरुवायूर एवं अमरावती (गुंटूर)‚ कामाख्या और अमृतसर में एक-एक परियोजना शामिल है।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1701970