महेन्द्र सिंह धौनी

प्रश्न-भारत के लिये सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों में किसने कप्तानी की है-

   (a) मोहम्मद अजहरुद्दीन  (b) महेन्द्र सिंह धौनी

   (c) सौरभ गांगुली        (d) राहुल द्रविड़

उत्तर–(b)

संबंधित तथ्य

  • 30 दिसंबर, 2014 को भारतीय टेस्ट टीम के सबसे अधिक मैचों की कप्तानी करने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने मेलबोर्न टेस्ट मैच के पश्चात सन्यास लेने की घोषणा की।
  • धौनी का पदार्पण टेस्ट मैच 2-6 दिसंबर, 2005 में श्रीलंका के खिलाफ तथा अंतिम टेस्ट मैच, 26-30 दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रहा।
  • महेंद्र सिंह धौनी ने सर्वाधिक 60 टेस्ट मैचों में भारत की ओर से कप्तानी की है।
  • महेंद्र सिंह धौनी ने भारत के लिये कुल 90 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 38 से अधिक के औसत से 4876 रन बनाये हैं।
  • अपने टेस्ट कैरियर में धौनी ने 6 शतक और 33 अर्धशतक बनाये हैं।
  • धौनी भारतीय टीम की ओर से सबसे अधिक टेस्ट खेलने वाले विकेट कीपर हैं।
  • विकेटकीपर के रूप में धौनी ने 256 टेस्ट कैच लिये हैं और 38 खिलाड़ियों को उन्होंने स्टंप आउट किया है।
  • कुल 294 शिकार के साथ धौनी दुनिया के पांचवें सबसे कामयाब विकेट कीपर हैं। इस सूची में अफ्रीका के मार्क बाउचर प्रथम स्थान पर हैं।
  • धौनी की कप्तानी में भारत ने 27 टेस्ट मैच जीते हैं, 18 में टीम को हार का सामना करना पड़ा, जबकि 15 मैच ड्रा रहे हैं।
  • कप्तान के रूप में धौनी ने भारत के लिये सर्वाधिक 27 मैचों में विजयश्री का वरण किया, 21 टेस्ट मैचों में विजय के साथ सौरव गांगुली दूसरे स्थान पर हैं।
  • कप्तान के रूप में भारत की ओर से टेस्ट में सबसे अधिक स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी धोनी के नाम है, ऑस्ट्रलिया के खिलाफ चेन्नई में 2013 में 224 की पारी धौनी ने खेली थी।
  • दिसंबर 2009 के पश्चात 18 महीने तक धौनी की कप्तानी में टीम इंडिया टेस्ट की नंबर एक टीम बनी रही। धौनी की ही कप्तानी में भारत पहली बार टेस्ट की नंबर एक टीम बनी।
  • इन्हें वर्ष 2007 का सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • धौनी की कप्तानी में भारत ने 2011 के एकदिवसीय क्रिकेट का विश्व कप और 2007 का टी-20 विश्व कप जीता था।

संबंधित लिंक भी देखें…

http://www.icccricketmatch.com/mahendra-singh-dhoni-has-announced-his-retirement-from-test-cricket-at-mcg/
http://www.bcci.tv/news/2014/press-releases/9391/ms-dhoni-retires-from-test-cricket
http://www.espncricinfo.com/ci/content/player/28081.html
http://stats.espncricinfo.com/ci/engine/records/individual/most_matches_as_captain.html?class=1;id=6;type=team