प्रश्न – महिला हॉकी एशिया कप, 2025 से संबंधित निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) महिला हॉकी एशिया कप 2025 का आयोजन चीन के हांगझोऊ में गोंगशु कैनाल स्पोर्ट्स पार्क हॉकी मैदान में किया गया।
(b) भारतीय महिला टीम ने फाइनल में जापान को हराकर तीसरी बार खिताब जीता।
(c) चीन ने भारत को फाइनल में 4-1 से हराकर तीसरी बार खिताब जीता।
(d) इस टूर्नामेंट में भारत की उदिता दुहान को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 5–14 सितंबर, 2025 के मध्य महिला हॉकी एशिया कप, 2025 का आयोजन चीन के हांगझोऊ में गोंगशु कैनाल स्पोर्ट्स पार्क हॉकी मैदान में किया गया
- यह महिला हॉकी एशिया कप का 11वाँ संस्करण था।
- इस टूर्नामेंट में 8 टीमों ने भाग लिया।
- भारतीय महिला हॉकी टीम को चीन ने फाइनल में 4-1 से हराकर खिताब जीत लिया है।
- चीन ने तीसरी बार महिला हॉकी एशिया कप का खिताब जीता है।
- भारत ने महिला एशिया कप का खिताब दो बार वर्ष 2004 और वर्ष 2017 में जीता था।
- इस हार के बाद भारतीय महिला टीम एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप,2026 के लिए सीधे क्वालिफिकेशन में जगह नहीं बना सकी।
- इस जीत से चीन ने एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप,2026 के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया है।
- जापान महिला हॉकी एशिया कप, 2025में तीसरे स्थान पर रहा।
- इस टूर्नामेंट में चीन की ज़ोउ मेरोंग (Zou Meirong) शीर्ष स्कोरर (11 गोल) रहीं।
- सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भारत की उदिता दुहान चुनी गईं।
- सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी चीन की लुओ याक्सी चुनी गईं।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.olympics.com/hi/news/women-asia-cup-2025-hockey-india-vs-china-final-report
https://www.fih.hockey/events/women-asia-cup-2025-gongshu-china