प्रश्न-हाल ही में गृह मंत्रालय द्वारा महिला सुरक्षा के मुद्दे पर व्यापकता से निपटने हेतु एक नया प्रभाग ‘महिला सुरक्षा प्रभाग’ गठित किया गया है। इस प्रभाग का नेतृत्व करने हेतु संयुक्त सचिव पद पर किसे नियुक्त किया गया है?
(a) सीमा बहुगुणा
(b) स्नेहलता श्रीवास्तव
(c) पुण्य सलीला श्रीवास्तव
(d) रश्मि वर्मा
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 25 मई, 2018 को प्रकाशित रिपोर्टों के अनुसार गृह मंत्रालय द्वारा महिला सुरक्षा के मुद्दे पर व्यापकता से निपटने हेतु एक नया प्रभाग ‘महिला सुरक्षा प्रभाग’ गठित किया गया है।
- यह प्रभाग संबंधित मंत्रालयों/विभागों और राज्य सरकारों के साथ मिलकर महिला सुरक्षा के सभी पहलुओं से निपटेगा।
- 1993 बैच की एजीएमयूटी कैडर की अधिकारी पुण्य सलीला श्रीवास्तव को इस प्रभाग का नेतृत्व करने हेतु संयुक्त सचिव के पद पर तैनात किया गया है।
- यह नया प्रभाग निम्नलिखित विषयों से निपटेगा-महिलाओं, अनुसूचित जाति/जनजाति के खिलाफ अपराध, बच्चों, वृद्ध व्यक्तियों के खिलाफ तस्करी रोधी प्रकोष्ठ, जेल कानून और जेल सुधार से संबंधित मामलों, निर्भया कोष के तहत सभी योजनाएं, अपराध और आपराधिक ट्रैकिंग और नेटवर्क प्रणाली (सीसीटीएनएस) और राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड्स ब्यूरो।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintHindiRelease.aspx?relid=72417
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=179554