महिला समृद्धि योजना

प्रश्न – दिल्ली सरकार की महिला समृद्धि योजना के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. 8 मार्च, 2025 को दिल्ली सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक में महिला समृद्धि योजना को मंजूरी प्रदान की।
2. इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को सरकार हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक मदद प्रदान करेगी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) (b) केवल (ii)
(c) (i) एवं (ii) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 8 मार्च, 2025 को दिल्ली सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक में महिला समृद्धि योजना को मंजूरी प्रदान की।
  • इस योजना का उद्देश्य गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
  • इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को सरकार हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक मदद प्रदान करेगी।
  • इस योजना के क्रियान्वयन के लिए 5100 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया गया है।
  • महिला समृद्धि योजना का लाभ केवल गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को ही मिलेगा। इसके लिए बीपीएल कार्ड होना अनिवार्य होगा।
  • योजना का लाभ लेने के लिए महिला के नाम से बैंक खाता और आधार कार्ड होना आवश्यक है।
  • साथ ही, बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और फोन नंबर भी दोनों से जुड़ा होना चाहिए।
  • योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को सरकारी वेबसाइट पर जरूरी दस्तावेजों के साथ रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
  • सरकारी नौकरी करने वाली महिलाएं या जिनके परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है, वे इस योजना का लाभ नहीं ले सकेंगी।
  • पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाएं भी इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी।
  • जिन महिलाओं के परिवार में कोई व्यक्ति आयकर देता है, वे भी इस योजना का लाभ पाने की हकदार नही होंगी।

लेखक- विजय प्रताप सिंह 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.hindustantimes.com/india-news/mahila-samriddhi-yojana-launched-in-delhi-who-is-eligible-for-2-500-assistance-101741493866634.html

https://www.livemint.com/politics/policy/mahila-samriddhi-yojana-today-womens-day-2025-what-is-it-when-will-delhi-women-start-getting-rs-2-500-cash-announcement-11741398727716.html