महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2023 : खिलाड़ियों की नीलामी

प्रश्न- 13 फरवरी‚ 2023 को महिला प्रीमियर लीग (WPL), 2023 के पहले संस्करण की हुई नीलामी के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) WPL की नीलामी मुंबई में संपन्न हुई।
(b) WPL, 2023 की नीलामी में स्मृति मंधाना सबसे मंहगी खिलाड़ी रहीं जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने 3.4 करोड़ रुपये में खरीदा।
(c) विदेशी खिलाड़ियों में एश्ले गार्डनर और नैट स्क्रिवर ब्रंट सबसे महंगी बिकीं जिन्हें गुजरात जायंट्‌स और मुंबई इंडियंस ने 3.2 – 3.2 करोड़ रूपये में खरीदा।
(d) भारतीय खिलाड़ियों में स्मृति मंधाना के बाद शेफाली वर्मा
सबसे महंगी बिकी जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये में खिरीदा।
उत्तर- (d)
संबंधित तथ्य-

  • 13 फरवरी‚ 2023 को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के पहले संस्करण हेतु खिलाड़ियों की नीलामी मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में संपन्न हुई।
  • नीलामी में शामिल फ्रेंचाइजी टीमों की संख्या- 5
  • नीलामी में सभी फ्रेंचाइजियों द्वारा खर्च की गई कुल राशि- 59.50 करोड़ रुपये
  • नीलामी में शामिल खिलाड़ी- 409 (202 कैप्ड‚ 199 अनकैप्ड और 8 एसोसिएट देश)
  • नीलामी में खरीदी गई खिलाड़ियों की कुल संख्या- 87 (30 विदेशी खिलाड़ी और 57 भारतीय खिलाड़ी)
  • नीलामी में प्रत्येक फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों पर खर्च की जाने वाली निर्धारित राशि- 12 करोड़ रुपये
  • अधिकतम बेस प्राइस- 50 लाख रुपये
  • नीलामी में करोड़ों में बिकी खिलाड़ियों की संख्या-20


  • शबनीम इस्माइल को यूपी वॉरियर्स ने और अमेजिया केर को मुंबई इंडियंस ने 1-1 करोड़ रुपये में खरीदा है।
  • WPL नीलामी में महिला नीलामीकर्त्ता मल्लिका आडवाणी थी।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.wplt20.com/