प्रश्न-28मई‚ 2022 को पुणे‚ महाराष्ट्र में संपन्न महिला टी-20 चैलेंज‚ 2022 का खिताब किस टीम ने जीता है?
(a) सुपरनोवाज
(b) ट्रेलब्लेजर्स
(c) वेलोसिटी
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य
- 23-28 मई‚ 2022 को महिला टी-20 चैलेंज‚ 2022 पुणे‚ महाराष्ट्र में संपन्न हुई।
- सभी मैच महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए।
- संस्करण – चौथा।
- प्रशासित – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा
- प्रायोजक – माई 11 सर्किल
- प्रतियोगिता परिणाम –

- फाइनल मुकाबले में सुपरनोवाज ने वेलोसिटी को 4 विकेट से पराजित कर खिताब तीसरी बार जीता है।
- फाइनल में 44 गेंदों पर 62 रन बनाने वाली सुपरनोवाज की क्रिकेटर डिएंड्रा डॉटिन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
- डिएंड्रा डॉटिन ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ भी चुनी गईं।
- सर्वाधिक रन (151रन) हरमनप्रीत कौर (सुपरनोवाज) ने बनाए।
- सर्वाधिक विकेट (6 विकेट) पूजा वस्त्राकर (सुपरनोवाज) ने लिए।
- प्रतियोगिता में तीन टीमों सुपरनोवाज‚ वेलोसिटी और ट्रेलब्लेजर्स ने भाग लिया।
- सुपरनोवाज की कप्तान हरमनप्रीत कौर‚ वेलोसिटी की कप्तान दीप्ति शर्मा और ट्रेलब्लेजर्स की कप्तान स्मृति मंधाना थीं।
- प्रतियोगिता में भारतीय महिला खिलाड़ियों के साथ ही‚ इंग्लैंड‚ ऑस्ट्रेलिया‚ वेस्टइंडीज‚ दक्षिण अफ्रीका की 12 विदेशी खिलाड़ियों ने भी भागीदार की।
लेखक – विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.espncricinfo.com/series/women-s-t20-challenge-2022-1314902