प्रश्न – महिला टी-20 एशिया कप, 2026 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —
- भारत ने फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से पराजित करके रिकॉर्ड आठवीं बार महिला एशिया कप का खिताब जीता।
- शेफाली वर्मा प्रतियोगिता में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं और उन्हें फाइनल में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
- भारत की दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक 14 विकेट हासिल किए।
उपर्युक्त कथनों में से कितने सही हैं?
(a) केवल 1 और 2 (b) केवल 2 और 3
(c) सभी 1, 2 और 3 (d) इनमें से कोई भी नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 28 अगस्त से 13 सितंबर, 2026 तक महिला टी-20 एशिया कप, 2026 का आयोजन एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) द्वारा तक संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में किया गया।
- यह प्रतियोगिता का 10वाँ संस्करण था, जिसमें आठ टीमों ने भाग लिया।
- हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 40 रन से हराकर लगातार 10वीं बार प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया।
- 13 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर ख़िताब जीत लिया।
- इस जीत के साथ भारत ने रिकॉर्ड आठवीं बार महिला एशिया कप का खिताब जीता।
- भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रही।
- इससे पहले वर्ष 2024 के फाइनल में श्रीलंका ने भारत को हराकर खिताब जीता था।
- भारत की शेफाली वर्मा ने पाँच पारियों में सर्वाधिक 236 रन बनाए।
- उन्होंने प्रतियोगिता में तीन अर्धशतक लगाए तथा फाइनल में 68 रन की निर्णायक पारी खेली।
- उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें फाइनल का प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
- गेंदबाजी में भारत की दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक 14 विकेट हासिल किए।
- फाइनल में उन्होंने 19 रन देकर तीन विकेट लिए।
- भारतीय टीम महिला एशिया कप के सभी दस संस्करणों के फाइनल में पहुँची।
- शेफाली वर्मा ने फाइनल में केवल 24 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।
- यह महिला टी-20 एशिया कप के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक है।
- स्मृति मंधाना ने हांगकांग, चीन के विरुद्ध 64 गेंदों में 124 रन बनाए,जो उनका दूसरा टी-20 शतक था।
- मंधाना ने अपना 18वाँ अंतरराष्ट्रीय शतक लगाकर मेग लैनिंग को पीछे छोड़ा।
- दीप्ति प्रतियोगिता के दौरान महिला एशिया कप इतिहास की सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं।
- फाइनल के बाद उनके कुल विकेटों की संख्या 40 हो गई है।
- भारत ने ग्रुप मुकाबले में पाकिस्तान को केवल 55 रन पर आउट किया, जो पाकिस्तान का महिला टी-20 क्रिकेट में सबसे न्यूनतम स्कोर है।
- श्री चरानी महिला टी-20 एशिया कप के फाइनल में चार विकेट लेने वाली तीसरी गेंदबाज बनीं।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.bcci.tv/news/article/india-clinch-womens-asia-cup-title-for-the-record-eighth-time?utm_
https://www.icc-cricket.com/news/all-the-squads-at-the-women-s-asia-cup-2026?utm