महिला जागरूकता अभियान ‘सम्मान’

samman campaign launched

प्रश्न-जनवरी‚ 2021 में मध्य प्रदेश में महिला जागरूकता अभियान ‘सम्मान’ शुरू किया गया। इस अभियान के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 11 जनवरी‚ 2021 को इस अभियान का शुभारंभ मध्य प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस ने किया।
(b) 15 दिवसीय इस अभियान का समापन गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को होगा।
(c) इस अभियान के 2 मुख्य नारे ‘कुछ कहो‚ कुछ करो समझदारी से’ एवं ‘असली हीरो’ है।
(d) इस अभियान का शुभंकर ‘गुड्डी’ है।
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 11 जनवरी‚ 2021 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश-स्तरीय महिला जागरूकता अभियान ‘सम्मान’ का शुभारंभ किया।
  • इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिला अपराध के उन्मूलन में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए समाज में सम्मानजनक एवं अनुकूल वातावरण तैयार करना है।
  • अन्य उद्देश्य जनमानस को जागरूक कर सशक्त बनाना भी है।
  • 15 दिवसीय इस अभियान का समापन गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) को होगा।
  • इस अभियान के 2 मुख्य नारे ‘कुछ कहो‚ कुछ करो समझदारी से’ एवं ‘असली हीरो’ हैं।
  • इस अभियान का शुभंकर ‘गुड्डी’ है‚ जिसका अनावरण मुख्यमंत्री ने किया।
  • गुड्डी न केवल अपनी सुरक्षा के लिए सजग है‚ अपितु दूसरों को भी सचेत करती है।
  • शुभारंभ कार्यक्रम में भारतीय ओलंपियन क्वालिफाइड निशानेबाज मनु भाकर और अभिनेता अक्षय कुमार का वीडियो प्रजेंटेशन भी हुआ।
  • इस अभियान में महिलाओं को साइबर अपराध से सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।
  • गणतंत्र दिवस को ग्राम सभा में महिला सुरक्षा गान होगा।
  • इस अभियान के अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सुरक्षित वातावरण निर्मित करने का कार्य भी किया जाएगा।
  • इस समारोह में मुख्यमंत्री ने महिला अपराधों को रोकने अथवा घटित होने के उपरांत पीड़ित की सहायता करने वाले ‘असली हीरो’ को सम्मानित भी किया।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.mpinfo.org/News/TodaysNews.aspx?newsid=20210111N18&LocID=1