महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (हॉकी)‚ 2023

प्रश्न – महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (हॉकी)‚ 2023 के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 27 अक्टूबर‚ 2023 से 5 नवंबर‚ 2023 के मध्य महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (हॉकी)‚ 2023 रांची झारखंड में आयोजित हुई।
(b) महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी‚ 2023 का शुभंकर ’जूही’ था।
(c) इस टूर्नामेंट का खिताब भारत ने जापान को पराजित कर जीता है।
(d) भारत की संगीता कुमारी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया है।
उत्तर – (d)
संबंधित तथ्य –

  • भारतीय महिला हॉकी टीम ने दूसरी बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीती है।
  • इससे पहले भारतीय महिला हॉकी टीम ने वर्ष 2016 में सिंगापुर में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है।
  • इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी संगीता कुमारी ने 6 गोल और सलीमा टेटे ने 5 गोल किए।
  • महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (हॉकी) का खिताब सर्वाधिक तीन बार दक्षिण कोरिया ने जीता है।

लेखक- विजय

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.fih.hockey/events/jharkhand-asian-champions-trophy/about/overview

https://www.fih.hockey/events/jharkhand-asian-champions-trophy/schedule-fixtures-results

https://tms.fih.ch/competitions/1617