महिला उद्यमिता मंच का अगला चरण

प्रश्न-नीति आयोग ने महिला उद्यमिता मंच (डब्ल्यूईपी) की शुरुआत कब किया था?
(a) वर्ष 2015 में
(b) वर्ष 2016 में
(c) वर्ष 2017 में
(d) वर्ष 2018 में
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 26 अगस्त‚ 2021 को नीति आयोग ने अपनी साझा प्रतिबद्धता के आधार पर देशभर में महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने हेतु सिस्को के साथ मिलकर महिला उद्यमिता मंच (डब्ल्यूईपी) के अगले चरण का शुभारंभ किया।
  • ‘डब्ल्यूईपी नेक्स्ट’ शीर्षक से नीति आयोग के प्रमुख मंच का यह अगला चरण देशभर में अधिक महिला स्वामित्व वाले व्यवसायों को सक्षमता प्रदान करने हेतु भारत के स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के साथ काम करने हेतु सिस्को की तकनीक और अनुभव का लाभ उठाएगा।
  • नीति आयोग ने वर्ष 2017 में महिला उद्यमिता मंच (डब्ल्यूईपी) को शुरु किया था।
  • यह अपनी तरह का पहला एकीकृत पोर्टल हैं‚ जो विविध पृष्ठभूमि की महिलाओं को एक साथ लाता है और उन्हें संसाधनों‚ समर्थन और सीखने के विविध आयामों तक पहुंच प्रदान करता है।
  • यह मंच वर्तमान में 16000 से अधिक पंजीकृत उपयोगकर्ताओं और 30 भागीदारों की व्यवस्था करता है और वित्तपोषण और वित्तीय प्रबंधन‚ ऊष्मायन संयोजनों‚ कराधान‚ और अनुपालन सहायता‚ उद्यमी कौशल और संरक्षकों‚ समुदाय और नेटवर्किंग तथा विपणन सहायता जैसे छह प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान देता है।
  • छठी आर्थिक जनगणना के अनुसार‚देश में महिलाएं कुल उद्यमियों का केवल 13.76 प्रतिशत (80 लाख 5 हजार) हैं।

लेखक – विजय

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1749197