प्रश्न-अभी हाल ही में ऊर्जा उत्पादकता बढ़ाने वाले ‘वैश्विक समूह (EP100) में शामिल होने वाली कौन-सी भारतीय कंपनी है?
(a) बजाज
(b) महिंन्द्रा
(c) टाटा
(d) मारूती
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 21 अप्रैल, 2016 को भारत की आटो मोबाइल कंपनी ‘महिंन्द्रा एंड महिंन्द्रा, वैश्विक ऊर्जा अभियान के लिए गठित अंतर्राष्ट्रीय गैर-लाभ समूह EP100- में शामिल होने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है।
- EP100 में शामिल प्रत्येक कंपनी अपनी ऊर्जा उत्पादकता को दोगुना तथा प्रयोग की गयी प्रत्येक इकाई ऊर्जा से अधिकतम उत्पादन करने के लिए दुनिया के सबसे प्रभावशाली व्यवसायों के साथ मिलकर काम करेंगे।
- महिंन्द्रा एंड महिंन्द्रा कंपनी जो ट्रैक्टर की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी है, इस अभियान के तहत अपनी ऊर्जा उत्पादकता को, 2030 तक दोगुना करने का लक्ष्य रखा है।
- ऊर्जा उत्पादकता की यह अवधारणा, व्यापार में वृद्धि और विकास के उद्देश्यों के साथ-साथ ऊर्जा क्षमता को भी संरक्षित करती है।
- डॉ. पवन गोयनका कार्यकारी निदेशक महिंद्रा एंड महिंद्रा के अनुसार EP100 अभियान के तहत हम 2030 तक अपनी ऊर्जा उत्पादकता 2005 के आधार स्तर से दोगुना कर लेंगे जो कि जलवायु लक्ष्य COP21 की सहमति प्राप्त करने की दिशा में एक मजबूत योगदान होगा।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.theclimategroup.org/what-we-do/news-and-blogs/new-global-ep100-initiative-to-increase-energy-productivity-welcomes-mahindra-as-first-indian-company/
http://www.mahindra.com/news-room/press-release/New-global-initiative-to-increase-energy-productivity-welcomes-Mahindra-as-the-first-Indian-company-on-board
http://automotiveindianews.com/mahindra-joins-ep100-campaign-led-climate-group/
http://articles.economictimes.indiatimes.com/2016-04-22/news/72536575_1_anand-mahindra-mahindra-group-productivity