महासमृद्धि महिला सशक्तिकरण योजना

प्रश्न-मार्च‚ 2021 में महाराष्ट्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु महासमृद्धि महिला सशक्तिकरण योजना शुरू की है। इस योजना के संदर्भ में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 8 मार्च‚ 2021 को महाराष्ट्र सरकार ने इस योजना की शुरुआत की।
(b) महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार 7/12 अर्क पर उनके पति के साथ पत्नियों के नामों को सूचीबद्ध करने को बढ़ावा देगी।
(c) महाराष्ट्र राज्य ग्रामीण विकास विभाग योजना को लागू करने के लिए नोडल निकाय होगा।
(d) इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूह (SHG) ग्रामीण महिलाओं को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान करेंगे।
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 8 मार्च‚ 2021 को महाराष्ट्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु ‘महासमृद्धि महिला सशक्तीकरण योजना’ की शुरुआत की।
  • महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार 7/12 अर्क पर उनके पति के साथ पत्नियों के नामों को सूचीबद्ध करने को बढ़ावा देगी।
  • महाराष्ट्र में सात बार उतारा (7/12) अर्क राज्य सरकार के राजस्व विभाग के साथ पंजीकृत एक व्यक्ति या परिवार का आधिकारिक कृषि भूमि का रिकॉर्ड है।
  • महाराष्ट्र राज्य ग्रामीण विकास विभाग योजना को लागू करने के लिए नोडल निकाय होगा‚ अन्य सभी सरकारी विभाग भी इसमें शामिल होंगे।
  • इसके तहत घर की संपत्ति के दस्तावेजों पर पत्नियों के नाम को शामिल किया जाएगा।
  • इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूह (SHG) ग्रामीण महिलाओं के काम को प्रदर्शित करने के लिए प्रदर्शनियों का आयोजन करेंगे और पूरे क्षेत्र में अधिक से अधिक भागीदारी को प्रोत्साहित करेंगे।
  • ग्रामीण स्तर पर महिला प्रकोष्ठ (Cells) और ग्रामीण आजीविका मिशन के ग्रामीण स्तर के सदस्य भी इसमें शामिल होंगे।
  • राज्य सरकार अपने उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों को स्थायी बाजार और प्रभावी ब्रांडिंग उपकरण प्रदान करेगी।
  • स्वयं सहायता समूह द्वारा खाद्य उत्पादों को एक मजबूत बाजार शृंखला से जोड़ा जाएगा‚ जिसमें सरकारी कार्यालय और कैंटीन‚ मॉल और निजी आउटलेट शामिल हैं‚ जिससे महिलाओं को उच्च पारिश्रमिक अर्जित करने में सक्षम बनाया जा सके।
  • इस योजनांतर्गत कौशल विकास कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी।
  • विशेष महिला माट्र्स (Marts) की स्थापना की जाएगी और लाभार्थियों को कम ब्याज ऋण सहित वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • ग्रामीण महिला उद्यमियों को मुफ्त कानूनी सलाह भी प्रदान की जाएगी।
  • इसके अलावा राज्य सरकार ने अस्मिता योजना के तहत सब्सिडी वाले सैनिटरी नैपकीन वितरित करने की घोषणा की।

लेखक− विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://indianexpress.com/article/cities/mumbai/maharashtra-govt-to-launch-women-empowerment-scheme-on-march-8-7203502/