महाश्वेता देवी

Eminent writer Mahasweta Devi passes away

प्रश्न-हाल ही में प्रसिद्ध लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता महाश्वेता देवी का निधन हो गया। उन्हें किस वर्ष ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था?
(a) वर्ष 1995
(b) वर्ष 1996
(c) वर्ष 1999
(d) वर्ष 1980
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 28 जुलाई, 2016 को प्रसिद्ध लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता महाश्वेता देवी का कोलकाता में निधन हो गया। वह 90 वर्ष की थीं।
  • उनका जन्म 14 जनवरी, 1926 को अविभाजित भारत के ढाका में हुआ था।
  • उन्होंने स्त्री अधिकारों, दलितों और आदिवासियों के हितों के लिए काफी संघर्ष किया।
  • इन्हें वर्ष 1997 में एशिया के नोबेल पुरस्कार के नाम से प्रसिद्ध ‘रेमन मैग्सेसे’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • वह वर्ष 1979 में ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार’ तथा वर्ष 1996 में ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित की गयी थीं।
  • भारत सरकार ने उन्हें वर्ष 1986 में ‘पद्मश्री ’ तथा वर्ष 2006 में ‘पदम्  विभूषण’ से सम्मानित किया था।
  • पश्चिम बंगाल सरकार ने उन्हें वर्ष 2011 में पश्चिम बंगाल के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बंग विभूषण’ से सम्मानित किया था।
  • इन्होंने बांग्ला भाषा में बेहद संवेदनशील तथा वैचारिक लेखन के माध्यम से उपन्यास तथा कहानियों द्वारा साहित्य को समृद्धशाली बनाया था।
  • उनकी कुछ प्रमुख कृतियों में ‘1084वें की माँ’, ‘झांसी की रानी’, ‘अग्निगर्भ’,  ‘अरण्येर अधिकार’ आदि हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.thehindu.com/news/national/mahasweta-devi-writeractivist-passes-away/article8911291.ece
http://bdnews24.com/neighbours/2016/07/28/indian-writer-social-activist-mahasweta-devi-dies-at-90
http://www.univarta.com/famous-litterateur-mahasweta-devi-passes-away/states/topnews/570745.html
http://www.bhaskar.com/news/NAT-NAN-mahasweta-devi-passes-away-in-kolkata-news-hindi-5383279-NOR.html