प्रश्न – मई, 2026 में निम्नलिखित कंपनियों में से कौन-सी महाराष्ट्र सरकार के साथ परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं के समझौता – ज्ञापन की प्रमुख हस्ताक्षरकर्ता कंपनी नहीं है?
(a) अडानी पावर लिमिटेड
(b) रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड
(c) टाटा पावर लिमिटेड
(d) एनटीपीसी लिमिटेड
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 19 मई, 2026 को महाराष्ट्र सरकार ने परमाणु उर्जा परियोजनाओं में 6.5 लाख करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश के लिए प्रमुख कंपनियों के साथ समझौता – ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
- इन समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर करने वाली प्रमुख कंपनियों में अडानी पावर लिमिटेड, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी) और बजाज समूह समर्थित ललितपुर पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड शामिल हैं।
- इन परियोजनाओं से 25,400 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता जुड़ने और लगभग 1,23,500 रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।
- इस समझौता – ज्ञापनों के तहत, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड रत्नागिरी के पूर्णागढ़ में भारत स्मॉल रिएक्टर या स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर (एसएमआर)/परमाणु ऊर्जा रिएक्टर स्थापित करने के लिए 8,000 करोड़ रुपये से 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
- इस संयंत्र की परमाणु ऊर्जा क्षमता 7,200 मेगावाट होगी।
- अडानी पावर लिमिटेड रत्नागिरी के बारसू में 6,000 मेगावाट क्षमता का परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए 1.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
- एनटीपीसी लिमिटेड ने 7,200 मेगावाट क्षमता विकसित करने के लिए 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है, जिससे लगभग 5,000 रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।
- ललितपुर पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड 5,000 मेगावाट क्षमता का निर्माण करने के लिए 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी और लगभग 3,000 रोजगार सृजित करेगी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…