महाराष्ट्र में ‘भारत टैक्सी’ सेवा का शुभारंभ

प्रश्न – – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. 23 जुलाई, 2026 को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ‘भारत टैक्सी’ सेवा का शुभारंभ नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर किया।
  2. महाराष्ट्र यह सेवा शुरू करने वाला देश का पहला राज्य है।
  3. यह पहल ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन पर आधारित है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 1 और 3
    (c) केवल 2 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    उत्तर – (b)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 23 जुलाई, 2026 को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ‘भारत टैक्सी’ सेवा का शुभारंभ किया।
  • यह सेवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’विजन और केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में शुरू की गई सहकारी मोबिलिटी पहल है।
  • महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात के बाद ‘भारत टैक्सी’सेवा शुरू करने वाला तीसरा राज्य बन गया है।
  • इसमें टैक्सी चालक या ‘सारथी’ केवल सेवा प्रदाता नहीं, बल्कि सहकारी संस्था के सदस्य, मालिक और शेयरधारक भी होंगे।
  • संस्था को होने वाले लाभ में सारथियों को हिस्सेदारी दी जाएगी, जिससे उनकी आय और रोजगार में स्थिरता आएगी।
  • सेवा में सर्ज प्राइसिंग, छिपे शुल्क और अधिक एग्रीगेटर कमीशन की व्यवस्था नहीं होगी।
  • निर्धारित सेवा शुल्क के आधार पर पारदर्शी किराया लिया जाएगा।
  • इसका उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण परिवहन सेवा उपलब्ध कराना है। महिला सुरक्षा और जवाबदेही को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।
  • स्वर्गीय दि. बा. पाटील सहकारी वाहतूक संघ के सहयोग से नवी मुंबई हवाई अड्डे के आसपास के लगभग 3,000–4,000 स्थानीय भूमिपुत्रों को ऋण सुविधा से टैक्सी उपलब्ध कराई जाएगी।
  • भारत टैक्सी से युवाओं, महिलाओं और स्थानीय समुदायों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
  • सेवा का चरणबद्ध विस्तार पूरे महाराष्ट्र में किया जाएगा।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2288421&reg=3&lang=1

https://newsonair.gov.in/maharashtra-cm-launches-bharat-taxi-service-at-navi-mumbai-international-airport