महाराष्ट्र में चार प्रमुख किलों में ‘नमो पर्यटन सूचना और सुविधा केंद्र’ की स्थापना को मंजूरी

प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन महाराष्ट्र सरकार द्वारा 29 अक्टूबर, 2025 को स्वीकृत “नमो पर्यटन सूचना और सुविधा केंद्र” योजना के संबंध में सही नहीं है?
(a) यह योजना वर्ष 2025–26 के लिए क्षेत्रीय पर्यटन विकास योजना के अंतर्गत प्रारम्भ की गई है।
(b) प्रारंभिक चरण में ये केंद्र रायगढ़, प्रतापगढ़, शिवनेरी और साल्हेर किलों में स्थापित किए जाएंगे।
(c) परियोजना के लिए कुल 10 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।
(d) पर्यटन निदेशालय को इस परियोजना का कार्यान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 29 अक्टूबर, 2025 को महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के चार प्रमुख किलों में ‘नमो पर्यटन सूचना और सुविधा केंद्र’ की स्थापना को मंजूरी प्रदान की है।
  • इसका उद्देश्य क्षेत्रीय पर्यटन बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देना और आगंतुकों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान करना है।
  • ये केंद्र वर्ष 2025-26 के लिए क्षेत्रीय पर्यटन विकास योजना के तहत रायगढ़, प्रतापगढ़, शिवनेरी और साल्हेर किलों में स्थापित किए जाएंगे।
  • पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग ने इस परियोजना के लिए 20 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं, जिसमें से 5 करोड़ रुपये प्रारम्भ में कार्यान्वयन के लिए पर्यटन निदेशालय को जारी किए जाएंगे।
  • सरकार की योजना भविष्य में इस पहल को 75 पर्यटन स्थलों तक विस्तारित करने की है।
  • पर्यटन निदेशालय को कार्यान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है, जो परियोजनाओं के डिजाइन, निर्माण और निगरानी के लिए जिम्मेदार होगा।
  • सरकार द्वारा कार्यान्वयन के लिए कड़ी शर्तें भी रखी गई हैं,जिनमें तीन वर्षों के भीतर कार्य पूरा करना, अनिवार्य वित्तीय और तकनीकी अनुमोदन, तथा प्रत्येक माह की 10 तारीख तक विभाग को मासिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करना शामिल है।
  • यह योजना राज्य की पंचवर्षीय पर्यटन विकास योजना के अनुरूप है तथा इसका उद्देश्य महाराष्ट्र को एक प्रमुख विरासत और पारिस्थितिकी पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करना है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.business-standard.com/india-news/maharashtra-to-set-up-namo-tourism-centres-at-four-heritage-forts-125102900530_1.html

https://timesofindia.indiatimes.com/city/mumbai/mumbai-state-sanctions-rs-20-crore-for-namo-tourism-centres-at-four-forts/articleshow/124906471.cms

https://www.ptinews.com/story/national/namo-tourism-information-centres-to-be-set-up-at-4-forts-in-maharashtra/3045590

https://hindi.theprint.in/india/namo-tourism-information-centres-to-be-set-up-at-four-forts-in-maharashtra/887364/