महादयी जलविवाद न्यायाधिकरण का निर्णय

प्रश्न-महादयी जल विवाद न्यायाधिकरण द्वारा दिए गए निर्णय के सबंध में क्या सही है/हैं?
(1) न्यायाधिकरण ने सर्वाधिक जल प्रयोग की अधिकारिता कर्नाटक को प्रदान की।
(2) न्यायाधिकरण के अध्यक्ष जे.एम. पांचाल हैं।
(3) न्यायाधिकरण ने महादयी जल प्रबंधन प्राधिकरण की स्थापना का निर्देश दिया।
कूटः

(a) (1), (2) और (2)
(b) (1) और (3)
(c) (2) और (3)
(d) (1) और (3)
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 14 अगस्त, 2018 को महादयी जल विवाद न्यायाधिकरण के अध्यक्ष जे.एम. पांचाल के द्वारा निर्णय सुनाए जाने के साथ ही गोवा, कर्नाटक और महाराष्ट्र के मध्य चल रहे महादयी जल विवाद का समापन हो गया।
  • इस निर्णय के अंतर्गत न्यायाधिकरण ने गोवा को 24 टी.एम.सी., कर्नाटक को 13.42 टी.एम.सी और महाराष्ट्र को 1.33 टी.एम.सी. जल अपनी आवश्यकताओं (सिंचाई, ऊर्जा उत्पादन, पीने आदि के लिए) की पूर्ति के लिए प्रयोग करने का निर्देश दिया।
  • न्यायाधिकरण ने अपने निर्णय में महादयी जल प्रबंधन प्राधिकरण की स्थापना करने का भी निर्देश दिया है।
  • महादयी जल विवाद न्यायाधिकरण का गठन 16 नवंबर, 2010 के अधिसूचना के तहत केंद्र सरकार द्वारा किया गया था।
  • गौरतलब है कि महादयी नदी का उद्गम कर्नाटक के बेलगाम से होता है तथा गोवा, जहां इसे मण्डोनी नदी के रूप में भी जाना जाता है, से प्रवाहित होते हुए पणजी में अरब सागर से मिल जाती है।
  • महादयी नदी बेसिन में कर्नाटक के 42.79% गोवा के 78% तथा शेष महाराष्ट्र का क्षेत्र आता है।

संबंधित लिंक…
https://www.firstpost.com/india/mahadayi-dispute-tribunal-awards-karnataka-additional-5-5-tmc-of-river-water-ends-50-year-row-with-goa-4965701.html
https://www.news18.com/news/india/karnataka-will-get-13-5-tmc-mahadayi-water-tribunal-ends-50-year-old-water-dispute-with-goa-1844471.html