प्रश्न-दो वर्षीय महात्मा गांधी नेशनल फैलोशिप 2021-2023 किस मंत्रालय द्वारा शुरू की गई है?
(a) कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय
(b) शिक्षा मंत्रालय
(c) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
(d) संस्कृति मंत्रालय
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य
- 13 फरवरी‚ 2021 को कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) ने दो वर्षीय महात्मा गांधी नेशनल फैलोशिप (एमजीएनएफ) 2021-2023 का शुभारंभ किया।
- इसे पूरे भारत के 660 से अधिक जिलों में राष्ट्रीय स्तर पर रोलआउट किया जाएगा।
- इस कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रांसफॉर्मिंग स्किलिंग थ्रू स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप अंडर संकल्प इवेंट के दौरान किया गया।
- संकल्प (स्किल्स एक्वीजीशन एंड नॉलेज अवेयरनेस फॉर लाइवली हुड प्रमोशन) जिला प्रशासन और जिला कौशल समितियों (डीएससी) को मजबूत करने हेतु विश्व बैंक समर्थित एक कार्यक्रम है।
- महात्मा गांधी नेशनल फैलोशिप (एमजीएनएफ) के तहत शोधार्थियों को डीएससी के साथ संगल्न होने के साथ-साथ समग्र कौशल तंत्र को समझने में अकादमिक विशेषता और तकनीकी दक्षता प्राप्त होगी और जिला कौशल विकास योजनाओं (डीएसडीपी) के निर्माण तंत्र के माध्यम से जिला स्तर पर कौशल विकास योजनाओं का प्रबंधन करने में मदद करेगा।
- पहले परीक्षण में एमजीएनएफ की सफल शुरूआत के बाद जिसमें 69 जिलों में 69 शोधार्थी काम कर रहे थे‚ मंत्रालय अब एमजीएनएफ का विस्तार देश के बाकी जिलों में कर रहा है।
- एमजीएनएफ में अकादमिक उत्कृष्टता और प्रतिष्ठा के स्तर को बनाए रखने के लिए मंत्रालय सिर्फ आईआईएम के साथ साझेदारी कर रहा है।
- एमजीएनएफ के देशव्यापी शुरूआत हेतु 9 आईआईएम-आईआईएम- बैंगलुर‚ आईआईएम अहमदाबाद‚ आईआईएम लखनऊ‚ आईआईएम कोझीकोड‚ आईआईएम विशाखापत्तनम‚ आईआईएम उदयपुर‚ आईआईएम‚ नागपुर‚ आईआईएम रांची और आईआईएम जम्मू को इस साझेदारी में शामिल किया गया है।
- इसके अलावा एमएसडीई ने केरल‚ तमिलनाडु‚ पुडुचेरी और लक्षद्वीप के जिला स्तर के अधिकारियों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम संचालित करने के उद्देश्य से केरल इंस्टीट्यूट यूट ऑफ लोकल एडमिनिस्ट्रेशन (केआईएलए) के साथ भागीदारी की है।
- प्रशिक्षक से जुड़े तंत्र को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से संकल्प कार्यक्रम सार्वजनिक-निजी भागीदारी मोड में ट्रेनर ऑफ ट्रेनर (टीओ) प्रणाली का समर्थन करेगा‚ जो उद्योग जगत एवं तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा व प्रशिक्षण (टीवीईटी) से जुड़े तंत्र के बीच एक सहयोगात्मक दृष्टिकोण है।
- इस दिशा में‚ इस उद्देश्यों को पूरा करने हेतु ‘कलस्टर दृष्टिकोण’ अपनाया गया है और औरंगाबाद में जीआईजेड-विकसित ऑटोमोटिव कलस्टर को परीक्षण (पायलट) हेतु चुना गया है।
- इस पायलट प्रोजेक्ट को लागू करने हेतु एमएसडीई‚ ऑटोमोटिव स्किल डेवलपमेंट काउंसिल‚ इंडो-जर्मन प्रोग्राम फॉर वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग और महाराष्ट्र राज्य कौशल विकास मिशन के प्रमुख हितधारकों के बीच एक रणनीतिक साझेारी की गई है।
- इस कार्यक्रम के दौरान इस परियोजना के लिए एमईपीएससी के साथ साझेदारी में ‘कार्यस्थल पर लैंगिक संवेदनशीलता और यौन उत्पीड़न की रोकथाम’ के विषय में कौशल प्रशिक्षण का भी शुभारंभ किया गया।
- 6 महीने की अवधि वाली यह परियोजना राजस्थान‚ हरियाणा‚ पंजाब राज्यों में 15 जिलों में लागू की जाएगी।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…