प्रश्न – महाराष्ट्र में लॉन्च किए गए MahaCrimeOS AI प्लेटफॉर्म के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
- महाक्राइमओएस एआई का शुभारंभ 12 दिसंबर, 2025 को माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्या नडेला द्वारा किया गया।
- यह प्लेटफॉर्म महाराष्ट्र सरकार और ओपन एआई के सहयोग से विकसित किया गया है।
- महाक्राइमओएस एआई को प्रारंभिक चरण में ही राज्य के सभी 1,100 से अधिक पुलिस इकाइयों में लागू कर दिया गया था।
- यह प्रणाली माइक्रोसॉफ्ट एज़्योर ओपनएआई सर्विस और माइक्रोसॉफ्ट फाउंड्री पर आधारित है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) केवल 1 (b) केवल 3
(c) 1 और 2 (d) 2 और 4
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 12 दिसंबर, 2025 को माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्या नडेला ने महाराष्ट्र में साइबर अपराध की जांच में तेजी लाने के उद्देश्य से एआई और एज्योर द्वारा संचालित प्लेटफॉर्म महाक्राइमओएस एआई (MahaCrimeOS AI) का शुभारंभ किया।
- यह पहल महाराष्ट्र सरकार और माइक्रोसॉफ्ट के सहयोग से विकसित की गई है।
- यह नई प्रणाली पुलिस कर्मियों को एआई उपकरणों से सहायता प्रदान करने के लिए डिज़ाइन की गई है, जो मानवीय विशेषज्ञता और जिम्मेदार नवाचार के संयोजन से मामलों को तेजी से और अधिक कुशलता से सुलझाने में मददगार है।
- साइबरआई एक नवाचार-संचालित साइबर सुरक्षा और आईओटी फर्म और माइक्रोसॉफ्ट की भागीदार कंपनी द्वारा महाराष्ट्र सरकार के विशेष प्रयोजन वाहन मार्वल और माइक्रोसॉफ्ट इंडिया डेवलपमेंट सेंटर (आईडीसी) के साथ मिलकर विकसित किया गया है
- महा क्राइमओएस एआई को प्रारंभिक चरण में 23 पुलिस थानों में लागू किया गया था, जिसे अब बढ़ाकर लगभग 1,100 पुलिस इकाइयों तक विस्तारित किया जा रहा है।
- माइक्रोसॉफ्ट एज़्योर ओपनएआई सर्विस और माइक्रोसॉफ्ट फाउंड्री पर निर्मित, महाक्राइमओएस एआई, एआई सहायकों, स्वचालित वर्कफ़्लो और सुरक्षित क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर को एकीकृत करता है।
- यह एकीकृत एआई आरएजी सिस्टम और ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस के माध्यम से जांचकर्ताओं को भारत के आपराधिक कानूनों तक पहुंच प्रदान करता है, जिससे मामलों को आपस में जोड़ना, डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण करना और खतरों पर त्वरित प्रतिक्रिया देना संभव होता है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://indianexpress.com/article/explained/mahacrimeos-ai-maharashtra-10418600