महाकृषि-एआई नीति, 2025-29

प्रश्न – महाकृषि-एआई नीति, 2025-29 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए––
(i) 17 जून, 2025 को महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने कृषि में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए महाकृषि-एआई नीति 2025-29 को मंजूरी प्रदान की।
(ii) इस नीति के तहत सरकारी और निजी डेटा सेट के साथ-साथ अन्य हितधारकों को जोड़ने वाला एक एग्रो डेटा एक्सचेंज (ए-डेक्स) भी स्थापित किया जाएगा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 17 जून, 2025 को महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने कृषि में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए महाकृषि-एआई नीति, 2025-29 को मंजूरी प्रदान की।
  • इसका उद्देश्य अलग-अलग कृषि डेटा सेट, भू-स्थानिक खुफिया जानकारी, कृषि-खाद्य सुरक्षा के मानकीकरण, किसानों को वास्तविक समय मार्गदर्शन और कृषि से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करना है।
  • इस नीति के तहत सरकारी और निजी डेटा सेट के साथ-साथ अन्य हितधारकों को जोड़ने वाला एक एग्रो डेटा एक्सचेंज (ए-डेक्स) भी स्थापित किया जाएगा।
  • नीति के तहत कृत्रिम बुद्धिमत्तस (एआई), जनरेटिव एआई, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), ड्रोन, कंप्यूटर विजन, रोबोटिक्स और प्रेडिक्टिव एनालिटिक्स जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों की मदद से टिकाऊ और मापने योग्य समाधान लागू किए जाएंगे।
  • इससे राज्य में एग्रीस्टैक, महा-एग्रीस्टैक, महावेध, क्रॉपसैप, एग्मार्कनेट, डिजिटल फार्म स्कूल, महा-डीबीटी जैसी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
  • इसके लिए पहले तीन वर्षों में 500 करोड़ रुपये का कोष उपलब्ध कराया जाएगा।
  • अगले पांच वर्षों में इस नीति में आवश्यक परिवर्तन/संशोधन किए जाएंगे।
  • इस नीति के क्रियान्वयन के लिए त्रिस्तरीय प्रशासनिक संरचना होगी।
  • इसके लिए राज्य स्तरीय संचालन समिति, राज्य स्तरीय तकनीकी समिति, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं एग्रीटेक इनोवेशन सेंटर, कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत कृषि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अनुसंधान एवं नवाचार केंद्र की स्थापना की जाएगी।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://krishijagran.com/news/mahaagri-ai-policy-maharashtra-cabinet-approves-rs-500-crore-initiative-to-revolutionize-farming-with-ai