मल्टीफंक्शनल इलेक्ट्रॉनिक मैटेरियल्स एवं प्रोसेसिंग पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन‚ 2021

प्रश्न-8-10 मार्च‚ 2021 के मध्य मल्टीफंक्शनल इलेक्ट्रॉनिक मैटेरियल्स एवं प्रोसेसिंग पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन कहां आयोजित हुआ?
(a) लखनऊ
(b) बंगलुरू
(c) पुणे
(d) जयपुर
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 8-10 मार्च‚ 2021 के मध्य मल्टीफंक्शनल इलेक्ट्रॉनिक मैटेरियल्स एंड प्रोसेसिंग पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (International Conference Multifunctional Electronic Materials & Processing), 2021 पुणे में आयोजित हुआ है।
  • इसका आयोजन सेंटर फॉर मैटेरियल्स फॉर इलेक्ट्रॉनिक्स टेक्नोलॉजी (सीमेट) पुणे द्वारा किया गया।
  • केंद्रीय शिक्षा संचार‚ इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री संजय धोत्रे ने इस सम्मेलन का उद्घाटन किया।
  • यह सम्मेलन वैज्ञानिकों‚ शोधकर्ताओं‚ शिक्षाविदों और युवा छात्रों को विभिन्न अनुप्रयोगों और उपकरणों के निर्माण के उद्देश्य से उन अनुप्रयोगों के प्रसंस्करण के लिए मल्टीफक्शनल इलेक्ट्रॉनिक मैटेरियल्स के क्षेत्र में काम करने वाले प्रख्यात वैज्ञानिक/प्रौद्योगिकीविदों के साथ बातचीत करने का एक अवसर प्रदान किया।
  • वैश्विक स्तर पर इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन के क्षेत्र में भारत की हिस्सेदारी वर्ष 2012 में 1.3 प्रतिशत से बढ़कर वर्ष 2019 में 3.6 प्रतिशत हो गई।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1703180