मनी स्पाइडर‚ आंट-मिमिकिंग स्पाइडर की खोज

प्रश्न-शोधकर्ताओं ने किस वन्यजीव अभ्यारण्य में मनी स्पाइडर, आंट-मिमिकिंग स्पाइडर की खोज की है?
(a) चिन्नार वन्यजीव अभारण्य
(b) वायनाड वन्यजीव अभारण्य
(c) अरलम वन्यजीव अभारण्य
(d) पेप्पारा वन्यजीव अभारण्य
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • मई‚ 2022 में प्रकाशित रिपोर्टों के अनुसार पहली बार आमतौर पर यूरोपीय घास के मैदान में पाए जाने वाले मनी स्पाइडर को पहली बार केरल में स्थित वायनाड वन्यजीव अभ्यारण्य के मुथुंगा रेंज में देखा गया है।
  • क्राइस्ट कॉलेज‚ केरल के शोधकर्ताओं द्वारा मुथंगा रेंज में ही जंपिंग स्पाइडर के समूह से संबंधित आंट-मिमिकिंग स्पाइडर की भी खोज की गई है।
  • मनी स्पाइडर
  • जीनस प्रोसोपोनाइड्‌स के अंतर्गत बौने मकड़ियों (Liny Phiidae) के परिवार से संबंधित।
  • इसका नाम रखा गया है ‘Prosoponoides biflectogynus’ ।
  • नर और मादा मकड़ियों की आमतौर पर लंबाई क्रमश: 3 मिमी. से 4 मिमी. तक
  • नर और मादा दोनों का रंग गहरा भूरा और पेट पर अनियमित सिल्वर और काले रंग के धब्बे।
  • आठ काले रंग की आंखें दो पंक्तियों में
  • ओलिव-ग्रीन पैरों पर कई बारीक काले कॉटे विद्यमान।
  • आंट-मिमिकिंग स्पाइडर
  • इसका नाम रखा गया है-‘टोक्सियस अल्बोक्लेवस’।
  • यह साल्टिसिडे परिवार से संबंधित।
  • इस प्रजाति के नर और मादा की लंबाई क्रमश 4 मिमी. और 6 मिमी. तक।
  • प्रजाति के नर की विशेषता भूरे रंग का मस्तक क्षेत्र (Cephalic Region) और सफेद बालों के साथ काला वक्ष।
  • इन मकड़ियों में आगे की ओर निकले नुकीले दांत में एंटलर के आकार की विशेषताएं।
  • प्रत्येक पैर के आधार लंबी रीढ़।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/sci-tech/science/money-spider-ant-mimicking-spider-discovered-at-wayanad-wildlife-sanctuary/article65456501.ece