मनितोम्बी सिंह

प्रश्न-9 अगस्त, 2020 को भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व डिफेंडर और मोहन बागान फुटबॉल क्लब के कप्तान रहे मनितोम्बी सिंह का निधन हो गया। उन्होंने वर्ष 2002 में कहां आयोजित एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया?
(a) बुसान
(b) बैंकाक
(c) बीजिंग
(d) सियोल
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 9 अगस्त, 2020 को भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व डिफेंडर और मोहन बागान फुटबॉल क्लब के कप्तान रहे मनितोम्बी सिंह का निधन हो गया।
  • वह कोच स्टीफन कांस्टेंटाइन के मार्गदर्शन में खेलने वाली उस भारतीय अंडर-23 टीम के सदस्य थे, जिस भारतीय टीम ने वाईचूंग भूटिया की कप्तानी में हो ची मिन्ह में वियतनाम को पराजित कर एलजी कप (LG CUP) जीता था।
  • उन्होंने वर्ष 2002 में आयोजित बुसान एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
  • वर्ष 2002 में ही मणिपुर द्वारा संतोष ट्रॉफी जीतने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
  • क्लब स्तर पर वर्ष 2004 में उनकी कप्तानी में मोहन बागान फुटबॉल क्लब ने ऑल एयरलाइंस गोल्ड कप जीता था।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://scroll.in/field/969853/football-former-mohun-bagan-captain-and-india-defender-manitombi-singh-dies-at-39#:~:text=Former%20India%20defender%20and%20Mohun,eight%2Dyear%2Dold%20son.

https://sportstar.thehindu.com/football/former-india-and-mohun-bagan-player-manitombi-singh-passes-away/article32309166.ece