मनाडो एपनिया प्रतियोगिता-2025

प्रश्न – 1 से 3 अगस्त, 2025 तक आयोजित मनाडो एपनिया प्रतियोगिता में भारत की फ्रीडाइवर अर्चना शंकर नारायणन ने दो राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़े। इस संबंघ में निम्न में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) अर्चना ने कॉन्स्टेंट वेट (CWT) श्रेणी में 40 मीटर की गहराई तक गोता लगाया।
(b) वह प्रतिस्पर्धी फ्रीडाइविंग प्रतियोगिता में 40 मीटर की गहराई पार करने वाली पहली भारतीय महिला हैं।
(c) अर्चना ने कुल 13 राष्ट्रीय खिताब अपने नाम किए हैं।
(d) उन्होंने कॉन्स्टेंट वेट बाय-फिन्स (CWTB) श्रेणी में 38 मीटर की गहराई तक गोता लगाया।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 1 से 3 अगस्त, 2025 तक इंडोनेशिया में आयोजित मनाडो एपनिया प्रतियोगिता में भारत की अग्रणी फ्रीडाइवर अर्चना शंकर नारायणन ने दो राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर एक और उपलब्धि हासिल की।
  • अर्चना ने कॉन्स्टेंट वेट बाय-फिन्स (सीडब्ल्यूटीबी) श्रेणी में 38 मीटर और कॉन्स्टेंट वेट (सीडब्ल्यूटी) श्रेणी में 40 मीटर की गहराई तक पहुंचकर इतिहास रच दिया।
  • वह प्रतिस्पर्धी फ्रीडाइविंग प्रतियोगिता में 40 मीटर की गहराई पार करने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं हैं।
  • अब उनके राष्ट्रीय खिताबों की संख्या 11 हो गई है।
  • मनाडो प्रतियोगिता इस वर्ष उनकी तीसरी और कुल मिलाकर पांचवीं डेप्थ प्रतियोगिता थी।
  • राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक लुसियाना ने अर्चना को एआईडीए जज के रूप में चुना, जो भारत के लिए एक और पहली उपलब्धि है।
  • खेल में उनके नेतृत्व को ‘जीपी बिड़ला फेलोशिप फॉर वीमेन लीडर्स’ से सम्मानित किया गया है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.manadoapneacompetition.com

https://www.thestatesman.com/sports/archana-sankara-narayanan-makes-history-with-11-national-freediving-records-1503467884.html