प्रश्न – 13 दिसंबर‚ 2022 को मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित ‘मध्य प्रदेश विज्ञान‚ प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति‚ 2022’ के प्रमुख उद्देश्यों के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) मध्य प्रदेश को देश में शीर्ष विज्ञान‚ प्रौद्योगिकी और नवाचार (STI) गंतव्य के रूप में स्थान दिलाना।
(b) वर्ष 2025 तक मध्य प्रदेश को इंडिया इनोवेशन इंडेक्स में शीर्ष 10 राज्यों में शामिल कराना।
(c) मध्य प्रदेश के शैक्षणिक और अनुसंधान संस्थानों के बीच स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना।
(d) विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर राज्य के समग्र व्यय को बढ़ाना और राज्य में अनुसंधान एवं विकास संबंधी क्षेत्रों में निजी निवेश को प्रोत्साहित करना।
उत्तर – (b)
- 13 दिसंबर‚ 2022 को मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल द्वारा प्रदेश में विज्ञान‚ प्रौद्योगिकी एवं नवाचार से संबंधित पहली नीति को अनुमोदन प्रदान किया गया।

इस नीति के प्रमुख उद्देश्य
- मध्य प्रदेश को देश में शीर्ष विज्ञान‚ प्रौद्योगिकी और नवाचार (STI)गंतव्य के रूप में स्थान दिलाना।
- मानव संसाधन‚ निवेश और ज्ञान आधारित श्रम शक्ति जैसे कारकों को मजबूत करके वर्ष 2030 तक इंडिया इनोवेशन इंडेक्स (अपने वर्तमान 13वें रैंक से) में राज्य को शीर्ष 5 राज्यों में स्थान दिलाना।
- प्रभावी एसटीआई पारिस्थितिकी तंत्र विकसित कर मध्य प्रदेश को अनुसंधान प्रकाशन‚ नवउद्यम‚ स्टार्टअप‚ औद्योगिक विज्ञान संबंधी नवाचार और पेटेंट जैसे संकेतकों को सुदृढ़कर प्रदेश में ज्ञान आधारित उत्पादन को बढ़ाने में मदद करना।
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर राज्य के समग्र व्यय को बढ़ाना और राज्य में अनुसंधान एवं विकास संबंधी क्षेत्रों में निजी निवेश को प्रोत्साहित करना।
- मध्य प्रदेश के शैक्षणिक और अनुसंधान संस्थानों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना।
- कृषि‚ स्वास्थ्य सेवा‚ शिक्षा और उर्जा जैसे आर्थिक क्षेत्रों में नवाचार के माध्यम से विकास को बढ़ावा देना और इन क्षेत्रों में निजी उद्यमों के प्रोत्साहन हेतु आवश्यक अनुसंधान‚ विकास और नवाचार अधोसंरचना का निर्माण करना।
- नवीन प्रौद्योगिकियों पर आधारित सक्रिय‚ कुशल और पारदर्शी GZC और G2B प्रणालियां विकसित कर जन आवश्यकताओं का सटीक आकलन कर घर पहुंच सेवा उपलब्धता सुनिश्चित करना।
- नवीन एवं उन्नत प्रौद्योकियों के अधिग्रहण‚ हस्तांतरण‚ अनुकूलन और उपयोग को सुगम बनाने हेतु राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को बढ़ावा देना इत्यादि।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…