मध्य प्रदेश में पर्यटन बोर्ड गठित करने का निर्णय

MP govt to set up Tourism Board

प्रश्न-हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य में मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड गठित करने का निर्णय किया गया और इस बोर्ड के मुख्य कार्य भी निर्धारित किए गए। प्रश्न में कौन-सा कार्य शामिल नहीं है?
(a) पर्यटन क्षेत्र में निजी निवेश को आकर्षित करना।
(b) निवेशकों को नीति के अनुसार अनुदान एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना।
(c) वन्यजीवों को सुरक्षा प्रदान करना।
(d) पर्यटन नीति, 2016 के सभी दायित्वों का निर्वहन करना।
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 14 फरवरी, 2017 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड गठित करने का निर्णय किया गया।
  • यह बैठक मशहूर पर्यटन स्थल पंचमढ़ी में हुई।
  • इस बोर्ड का गठन मध्य प्रदेश में पर्यटन के विस्तार एवं प्रोत्साहन के लिए किया गया है।
  • पर्यटन विभाग के तहत एक पृथक संस्था मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड का गठन कंपनी अधिनियम के तहत गैर लाभकारी संस्था के रूप में किया जाएगा।
  • इसी बैठक में पर्यटन बोर्ड के मुख्य कार्य का भी निर्धारण किया गया।
  • इसमें पर्यटन नीति, 2016 के सभी दायित्वों का निर्वहन करना, पर्यटन क्षेत्र में निजी निवेश को आकर्षित करना, निवेशकों को नीति के अनुसार अनुदान एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना शामिल है।
  • इसके अलावा निवेशकों को आकर्षित करने हेतु नई नीतियों पर विचार करना, निजी निवेश से पर्यटन परियोजना की स्थापना को बढ़ावा देने हेतु उपयुक्त स्थल चयन कर भूमि बैंक को निरंतर बढ़ाना भी इसमें शामिल है।
  • बोर्ड के संचालक मंडल के अध्यक्ष मुख्यमंत्री और उपाध्यक्ष पर्यटन मंत्री और मुख्य सचिव रहेंगे। वित्त, वन, नगरीय विकास एवं पर्यावरण तथा संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव संचालक होंगे।

संबंधित लिंक
http://www.mpinfo.org/News/TodaysNews.aspx?newsid=20170214N21&LocID=1&PDt=2/14/2017
http://www.ptinews.com/news/8408112_MP-govt-to-set-up-Tourism-Board.html