प्रश्न – मध्य प्रदेश फिल्म पर्यटन नीति, 2025 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. इस नीति में महिलाओं पर आधारित फिल्मों के लिए 10% अतिरिक्त अनुदान का प्रावधान है।
2. वेब सीरीज़ के लिए 2 करोड़ रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा कथन सही है –
(a) केवल (i)
(b) केवल (ii)
(c) केवल (i) एवं (ii) दोनों
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 11 फरवरी, 2025 को मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल ने प्रदेश को फिल्म पर्यटन अनुकूल राज्य बनाने और राज्य में फिल्म उद्योग के माध्यम से अधिकाधिक निवेश एवं रोजगार के अवसर उत्पन्न करने के उद्धेश्य से मध्यप्रदेश फिल्म पर्यटन नीति, 2025 की स्वीकृति दी।
- इस नीति में सिनेमा उद्योग के विकास, स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा देने, क्षेत्रीय भाषाओं, महिलाओं के सशक्तिकरण और आधारभूत ढांचे के विकास को प्राथमिकता दी गई है।
- सिंगल विंडो सिस्टम: फिल्म शूटिंग के लिए अनुमतियाँ अब सिंगल विंडो प्रणाली के तहत और पब्लिक सर्विस गारंटी अधिनियम के तहत प्राप्त की जा सकती हैं।
- स्थानीय और आदिवासी भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए मालवी, बुंदेली, बघेलखंडी, निमाड़ी, गोंदी, भीली, कोरकू जैसी भाषाओं पर आधारित फिल्मों के लिए 10% अतिरिक्त अनुदान प्रदान किया जाएगा।
- महिलाओं पर आधारित फिल्मों के लिए भी 10% अतिरिक्त अनुदान का प्रावधान है।
- बच्चों के विषयों पर आधारित फिल्मों के लिए विशेष 10% अनुदान दिया जाएगा।
- नए सिंगल सिनेमा हॉल के निर्माण और मौजूदा सिनेमा हॉल के उन्नयन के लिए अनुदान प्रदान किया जाएगा।
- वित्तीय सहायता –
- फीचर फिल्म के लिए अधिकतम 2 करोड़ रुपये तक,
- वेब सीरीज़ के लिए 1.5 करोड़ रुपये तक,
- टीवी शोज़/सीरियल्स के लिए 1 करोड़ रुपये तक,
- डॉक्यूमेंट्री फिल्मों के लिए 40 लाख रुपये तक,
- अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों के लिए अधिकतम 1.3 मिलियन अमेरिकी डॉलर (10 करोड़ रुपये तक),
- शॉर्ट फिल्मों के लिए 15 लाख रुपये तक अनुदान उपलब्ध होगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…