प्रश्न-दिसंबर‚ 2020 में मध्य प्रदेश मंत्रिपरिषद की मंजूरी प्राप्त मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक‚ 2020 निम्नलिखित में से किस वर्ष पारित मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम को प्रतिस्थापित करेगा?
(a) 1965
(b) 1968
(c) 1970
(d) 1972
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- 29 दिसंबर‚ 2020 को मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल ने मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक‚ 2020 को अध्यादेश के रूप में जारी करने की सहमति प्रदान की।
- अध्यादेश को मंजूरी के लिए राज्यपाल के पास भेजा गया है।
- इससे पहले 26 दिसंबर‚ 2020 को मत्रिमंडल ने मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक-2020 को विधानसभा में प्रस्तुत करने के लिए अनुमोदित किया था।
- कोविड-19 के बढ़ते प्रभाव और नए स्ट्रेन के कारण विधानसभा का सत्र नहीं बुलाया जा सका‚ जिससे विधेयक को अध्यादेश के रूप में जारी करने का निर्णय लिया गया।
- उक्त अध्यादेश मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम‚ 1968 को प्रतिस्थापित करेगा।
- साथ ही म.प्र. धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक सीआरपीसी की धारा 125 के अधीन शासित होगा।
- धोखाधड़ी के साधनों का उपयोग कर धार्मिक रूपातरंण पर अकुंश लगाने हेतु विधेयक में 25000 रुपये के जुर्माने के साथ एक से पांच साल तक की जेल का प्रावधान है।
लेखक-राहुल त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…