मध्य प्रदेश और असम में एनआईडी का उद्घाटन

Inauguration of NIA in Madhya Pradesh and Assam

प्रश्न-22 फरवरी, 2019 को केन्द्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने किन दो स्थानों पर स्थापित राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान का उद्घाटन किया?
(a) विजयवाड़ा, बेंगलुरु
(b) जोरहाट, कुरुक्षेत्र
(c) भोपाल, जोरहाट
(d) अमरावती, भोपाल
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 22 फरवरी, 2019 को केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने भोपाल (मध्य प्रदेश) और जोरहाट (असम) में स्थापित राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एनआईडी) का उद्घाटन वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से नई दिल्ली से किया।
  • यह दोनों संस्थान वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग के अधीन एक स्वायत्त संस्थान हैं।
  • राष्ट्रीय डिजाइन नीति 2007 में राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान अहमदाबाद की भांति देश में अन्य भागों में भी डिजाइन संस्थानों की स्थापना की अनुशंसा की गई थी।
  • इसी अनुशंसा के तहत अमरावती (आंध्र प्रदेश), जोरहाट (असम), भोपाल (मध्य प्रदेश) एवं कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान स्थापित किए गए हैं।
  • देश में पहले राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान की स्थापना वर्ष 1961 में अहमदाबाद में हुई थी।
  • एनआईडी को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन एक्ट 2014 के आधार पर संसद के अधिनियम द्वारा राष्ट्रीय महत्व का संस्थान घोषित किया गया।

  लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=188929