प्रश्न-हाल ही में भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी मधु सेठी किस देश में भारत की अगली राजदूत नियुक्त हुईं?
(a) कनाडा
(b) मॉरीशस
(c) क्यूबा
(d) बेल्जियम
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 4 जून, 2018 को भारतीय विदेश सेवा की वरिष्ठ अधिकारी मधु सेठी केंद्र सरकार द्वारा क्यूबा में भारत की अगली राजदूत नियुक्त हुईं।
- वर्तमान में वह लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग (High Commission of India) में काउंसलर के रूप में कार्यरत हैं।
- क्यूबा कैरिबियाई सागर में स्थित एक द्वीपीय देश है। यह उत्तर अमेरिका महाद्वीप में स्थित है।
- क्यूबा की राजधानी हवाना है।
- वर्तमान में मिगेल डियास-कानेल क्यूबा के राष्ट्रपति हैं।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.mea.gov.in/press-releases.htm?dtl/29954/Madhu_Sethi_appointed_as_the_next_Ambassador_of_India_to_the_Republic_of_Cuba