मथरू पूर्णा योजना

Mathru Purna' Scheme

प्रश्न-अभी हाल ही में किस राज्य की सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं की पोषण संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु मथरू पूर्णा योजना शुरू की गई है?
(a) आंध्र प्रदेश
(b) कर्नाटक
(c) तमिलनाडु
(d) केरल
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 2 अक्टूबर, 2017 को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं की पोषण संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु मथरू पूर्णा (Mathru Poorna) योजना का शुभारंभ किया।
  • योजनांतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भवती और स्तनपान कराने वाली गरीब महिलाओं को एक माह में 25 दिनों तक प्रतिदिन पौष्टिक भोजन प्रदान किया जाएगा।
  • चावल, सब्जी, सांभर, एक उबला हुआ अंडा और 200 मिलीलीटर दूध के साथ ही पूरा भोजन गर्भवती महिलाओं को मिलेगा।
  • अंडे नहीं खाने वाली महिलाओं को दो प्रकार की अंकुरित फलियां (Sprouts) प्रदान की जाएंगी।
  • भोजन के साथ-साथ आयरन फोलिक एसिड की गोलियां भी प्रदान की जाएंगी।
  • इस योजना के तहत लगभग 12 लाख महिलाएं लाभान्वित होगी, इन महिलाओं के गर्भावधि में वजन की निगरानी की जाएगी।
  • यह योजना राज्य में आंगनबाड़ी के माध्यम से लागू होंगी।
  • गर्भावस्था की प्रारंभिक अवस्था से प्रसव के 6 माह तक (15 माह तक) भोजन उपलबध कराया जाएगा।

संबंधित लिंक
http://www.thehindu.com/todays-paper/tp-national/tp-karnataka/government-launches-mathru-poorna-scheme/article19787966.ece
https://everylifecounts.ndtv.com/12-lakh-pregnant-women-get-nutritious-meals-mathru-purna-scheme-karnataka-16935
http://www.business-standard.com/article/news-ians/karnataka-unveils-scheme-to-feed-12-lakh-pregnant-women-117100200713_1.html