प्रश्न – 2 जून, 2025 को किस देश ने WTO के मत्स्य पालन सब्सिडी समझौते को औपचारिक रूप से स्वीकार किया?
(a) इंडोनेशिया (b) चिली
(c) निकारागुआ (d) वेनेजुएला
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 2 जून, 2025 को विश्व व्यापार संगठन (WTO) की महानिदेशक गोज़ी ओकोंजो-इवेला को निकारागुआ की WTO राजदूत रोजालिया बोहोरक्वेज़ पालासियस ने मत्स्य पालन सब्सिडी समझौते को औपचारिक रूप से स्वीकार करने का दस्तावेज़ सौंपा।
- समझौते के लागू होने के लिए WTO के दो-तिहाई (2/3) सदस्य देशों की स्वीकृति आवश्यक है यानी कुल 111 सदस्य।
- अब तक 101 सदस्य देश इसे स्वीकार कर चुके हैं।
- शेष 10 सदस्य देशों की स्वीकृति मिलने पर यह समझौता विधिवत प्रभावी हो जाएगा।
- प्रभावी हो जाने के बाद निकारागुआ मत्स्य पालन सब्सिडी समझौते को अपनाने वाला 101वां सदस्य देश बन जाएगा।
- WTO के 12वें मंत्रीस्तरीय सम्मेलन (MC12), जो जून 2022 में जिनेवा में आयोजित हुआ था, में सभी सदस्य देशों की सर्वसम्मति से मत्स्य पालन सब्सिडी समझौते (Agreement on Fisheries Subsidies) को अपनाया गया था।
- इस समझौते का उद्देश्य समुद्री संसाधनों के सतत उपयोग को बढ़ावा देना और हानिकारक मत्स्य पालन सब्सिडियों पर रोक लगाना है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.wto.org/english/news_e/news25_e/fish_02jun25_e.htm