भ्रष्टाचार बोध सूचकांक, 2017

प्रश्न-21 फरवरी, 2018 को ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा जारी ‘वैश्विक भ्रष्टाचार बोध सूचकांक, 2017’ में भारत कौन-से स्थान पर है?
(a) 80वें
(b) 85वें
(c) 81वें
(d) 75वें
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 21 फरवरी, 2018 को ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा 23वां वार्षिक भ्रष्टाचार बोध सूचकांक (Corruption Perception Index), 2017 जारी किया गया।
  • इस वर्ष इस सूचकांक में कुल 180 देशों/क्षेत्रों को रैंकिंग प्रदान की गई है।
  • यह सूचकांक 0 से 100 अंकों तक विस्तारित है जिसमें 0 का अर्थ सर्वाधिक भ्रष्ट (Highly Corrupt) तथा 100 का अर्थ सर्वाधिक ईमानदार (Very Clean) है।
  • इस वर्ष सूचकांक में न्यूजीलैंड (स्कोर-89) शीर्ष स्थान पर है।
  • इसके पश्चात डेनमार्क (स्कोर-88) दूसरे, फिनलैंड (स्कोर-85), नॉर्वे (स्कोर-85) एवं स्विट्जरलैंड (स्कोर-85) संयुक्त रूप से तीसरे तथा सिंगापुर (स्कोर-84) एवं स्वीडन (स्कोर-84) संयुक्त रूप से छठवें स्थान पर हैं।
  • इस सूचकांक में सोमालिया (स्कोर-9) 180वें स्थान पर है अर्थात यह सर्वाधिक भ्रष्ट देश है।
  • इसके पश्चात दक्षिण सूडान (स्कोर-12) 179वें, सीरिया (स्कोर-14) 178वें, अफगानिस्तान (स्कोर-15) 177वें, यमन (स्कोर-16) एवं सूडान (स्कोर-16) संयुक्त रूप से 175वें स्थान पर रहे।
  • भ्रष्टाचार बोध सूचकांक (CPI)-2017 में भारत, घाना, मोरक्को तथा तुर्की (Turkey) के साथ संयुक्त रूप से 81वें स्थान पर है। इन सभी 4 देशों का सूचकांक स्कोर-40 है।
  • जबकि गत वर्ष के सूचकांक में भारत 40 अंक के स्कोर के साथ बेलारूस, ब्राजील एवं चीन के साथ संयुक्त रूप से 79वें स्थान पर था।
  • भारत के पड़ोसी देशों में भूटान (स्कोर-67) 26वें, चीन (स्कोर-41) 77वें, श्रीलंका (स्कोर-38) 91वें, पाकिस्तान (स्कोर-32) 117वें, नेपाल (स्कोर-31) 122वें तथा बांग्लादेश (स्कोर-28) 143वें स्थान पर हैं।
  • इस सूचकांक में विश्व के अन्य विकसित देशों में यूनाइटेड किंगडम (UK) (स्कोर-82) 8वें, जर्मनी (स्कोर-81) 12वें, अमेरिका (स्कोर-75) 16वें, तथा जापान (स्कोर-73) 20वें स्थान पर है।
  • ज्ञातव्य है कि यह सूचकांक वर्ष 1995 से प्रतिवर्ष जारी किया जा रहा है।
  • ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल एक अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी संस्था है जो भ्रष्टाचार निवारण आदि पर जोर देती है।
  • इसका मुख्यालय बर्लिन, जर्मनी में है।

संबंधित लिंक
https://www.transparency.org/news/feature/corruption_perceptions_index_2017