भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद परिसर के संबंध में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का निर्णय

प्रश्न – भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद परिसर के संबंध में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
1, 15 मई, 2026 को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने एक फैसले में, धार जिले में स्थित भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद परिसर को एक मंदिर घोषित किया।
2, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा भोजशाला परिसर और कमाल मौला मस्जिद के लंबे समय से विवादित स्थल को देवी वाग्देवी (सरस्वती) का मंदिर घोषित किया गया है।
3, न्यायालय ने भोजशाला परिसर का संरक्षण भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के पास ही बनाए रखते हुए हिंदू पक्ष को यहां पूजा का अधिकार नहीं दिया है।
सही उत्तर चुनिए:
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 15 मई, 2026 को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने एक फैसले में, धार जिले में स्थित भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद परिसर को एक मंदिर घोषित किया।
  • मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा भोजशाला परिसर और कमाल मौला मस्जिद के लंबे समय से विवादित स्थल को देवी वाग्देवी (सरस्वती) का मंदिर घोषित किया गया है।
  • मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर बेंच में न्यायमूर्ति विनय कुमार शुक्ला और आलोक अवस्थी की खंडपीठ ने 242 पृष्ठों के एक आदेश में मुस्लिम और जैन समुदायों द्वारा हाल ही में दायर की गई याचिकाओं को खारिज कर दिया, साथ ही कहा कि मुस्लिम प्रतिनिधि मध्य प्रदेश सरकार से धार जिले में वैकल्पिक ज़मीन की मांग कर सकते हैं।
  • न्यायालय ने भोजशाला परिसर का संरक्षण भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के पास ही बनाए रखते हुए हिंदू पक्ष को यहां पूजा का अधिकार दिया है।
  • धार स्थित भोजशाला भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के संरक्षण में एक ऐतिहासिक परिसर है. हिंदू पक्ष इसे मां सरस्वती या वाग्देवी का मंदिर और प्राचीन शिक्षा केंद्र बताता है, जबकि मुस्लिम पक्ष इसे कमाल मौला मस्जिद कहता है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/madhya-pradesh/madhya-pradesh-hc-declares-disputed-bhojshala-site-as-temple-suggests-alternate-land-for-mosque/article70982487.ece