भू सेवा (भूमि केंद्र ) परियोजना

प्रश्न-हाल ही में आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री (राजस्व) के.ई. कृष्णमूर्ति ने राज्य सरकार की भू सेवा (भूमि केंद्र) परियोजना का शुभारंभ किया। इस परियोजना के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इस परियोजना का शुभारंभ 28 अप्रैल, 2018 को किया गया।
(b) इसका लक्ष्य भूमि से संबंधित एकीकृत सेवाओं की पेशकश करना है।
(c) परियोजना अंतर्गत प्रत्येक भूमि खंड को भूधर संख्या प्रदान की जाएगी।
(d) भूधर संख्या 12 अंकों का अद्वितीय नंबर है।
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 28 अप्रैल, 2018 को आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री (राजस्व) के.ई. कृष्णमूर्ति ने राज्य सरकार की ‘भू सेवा’ (भूमि केंद्र) परियोजना का शुभारंभ किया।
  • इसका लक्ष्य भूमि से संबंधित एकीकृत सेवाओं की पेशकश करना है।
  • इस परियोजना के अंतर्गत प्रत्येक भूमि खंड को भूधर संख्या प्रदान की जाएगी।
  • भूधर संख्या 11 अंकों का अद्वितीय नंबर है।
  • इससे भूमि खंडों के विवरण की सुगम पहचान करने में सहायता प्राप्त होगी।
  • ज्ञातव्य है कि इस योजना को प्रारंभिक रूप से 11 अप्रैल, 2018 को जगगिया पेटा मंडल और कृष्णा जिले के वुयूर नगर पंचायत में लांच किया गया था।
  • आंध्र प्रदेश प्रत्येक भूमि खंड की जियोटैगिंग (Geotaging) को पूरा करने वाला देश का पहला राज्य है।
  • भू सेवा मिशन के निदेशक विजय मोहन हैं।

संबंधित लिंक
https://www.aninews.in/news/national/general-news/lands-get-unique-number-in-andhras-new-project-bhu-seva201804290811270001/
http://www.business-standard.com/article/news-ani/lands-get-unique-number-in-andhra-s-new-project-bhu-seva-118042900066_1.html
http://www.dnaindia.com/india/report-lands-in-ap-to-get-unique-identification-number-bhudhar-2448654