भितर कनिका में विश्वस्तरीय इंटरप्रिटेशन सेंटर की स्थापना

प्रश्न-भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है?
(a) ओडिशा
(b) कर्नाटक
(c) मध्य प्रदेश
(d) छत्तीसगढ़
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 21 अगस्त, 2018 को प्रकाशित रिपोर्टों के अनुसार ओडिशा सरकार द्वारा भितर कनिका राष्ट्रीय उद्यान में वनस्पतियों, जीवों और समृद्ध जैव विविधता को प्रदर्शित करने हेतु एक अत्याधुनिक प्रस्तुतीकरण (Interpretation) केंद्र की स्थापना करने का निर्णय किया गया।
  • यह परियोजना एकीकृत तटीय क्षेत्र प्रबंधन कार्यक्रम (Intergrated Coastal Zone Management Programme) के तहत मंजूर की गई है।
  • इसकी अनुमानित लागत राशि 3 करोड़ रुपए है।
  • भितर कनिका राष्ट्रीय उद्यान ओडिशा के केंद्र पाड़ा जिले में स्थित है।
  • यह ब्राह्मणी, वैतरणी और धामरा नदियों के मुहाने पर स्थित है।
  • ओडिशा का गंजम तट ओलिन रिडले समुद्री कछुए के मास हैचिंग (अंडे देना) के लिए प्रसिद्ध है।

लेखक विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक…
https://www.financialexpress.com/india-news/world-class-interpretation-centre-to-come-up-in-bhitarkanika/1287090/
https://www.business-standard.com/article/pti-stories/world-class-interpretation-centre-to-come-up-in-bhitarkanika-118082100191_1.html