भाषा सेतु चैलेंज

प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य ‘भाषा सेतु’ चैलेंज के बारे में सही नहीं है?
(a) इस पहल का उद्देश्य नवीनतम तकनीक का उपयोग कर विभिन्न भारतीय भाषाओं में सामग्री का अनुवाद संभव बनाना है।
(b) इसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और मशीन लर्निंग (ML) आधारित रीयल-टाइम अनुवाद समाधान विकसित करने वाले स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित किया जाएगा।
(c) प्रारम्भिक चरण में प्रस्तावित 12 भाषाओं में हिंदी, उड़िया, पंजाबी, तेलुगू, तमिल और उर्दू सम्मिलित हैं।
(d) आगामी चरण में केवल पांच अतिरिक्त भाषाओं को जोड़ने की योजना है।
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 20 अगस्त, 2025 को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में ‘भाषा सेतु’ चैलेंज के बारे में जानकारी प्रदान की
  • ‘भाषा सेतु’ चैलेंज का उद्देश्य नवीनतम तकनीक का उपयोग कर विभिन्न भारतीय भाषाओं में सामग्री का अनुवाद संभव बनाना है।
  • इस पहल के अंतर्गत ऐसे स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित किया जाएगा जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और मशीन लर्निंग (ML) आधारित रीयल-टाइम अनुवाद समाधान विकसित कर रहे हैं।
  • इस चैलेंज के माध्यम से विकसित की जाने वाली प्रस्तावित प्रौद्योगिकी में 12 भाषाएं अर्थात असमिया, बांग्ला, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, हिंदी, उड़िया, पंजाबी, तेलुगू, तमिल और उर्दू शामिल होंगी।
  • इस प्रणाली को मॉड्यूलर व स्केलेबल बनाया जाएगा ताकि इसमें और भाषाओं को जोड़ा जा सके।
  • आगामी चरण में 10 अतिरिक्त भाषाओं यानी कश्मीरी, कोंकणी, मणिपुरी, नेपाली, संस्कृत, सिंधी, बोडो, संथाली, मैथिली और डोगरी को शामिल करने की योजना है।
  • यह पहल न केवल भाषा अवरोधों को दूर करेगी बल्कि डिजिटल समावेशन और ज्ञान तक समान पहुंच सुनिश्चित करने में भी सहायक होगी।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newsonair.gov.in/hi/%E0%A4%95%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%B8%E0%A5%87%E0%A4%A4%E0%A5%81-%E0%A4%9A%E0%A5%88%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%82%E0%A4%9C-%E0%A4%94%E0%A4%B0-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B7%E0%A4%BE%E0%A4%B8%E0%A5%87