प्रश्न – 22 जुलाई ,2025 को भारत स्किल नेक्स्ट- 2025 कार्यक्रम का आयोजन कहाँ किया गया ?
(a) जयपुर (b) मुंबई
(c) नई दिल्ली (d) गांधीनगर
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 22 जुलाई ,2025 को भारत स्किल नेक्स्ट- 2025 कार्यक्रम का आयोजन भारत मंडपम ,नई दिल्ली में किया गया
- इस कार्यक्रम का आयोजन कौशल भारत मिशन, के 10 साल पूरे होने के अवसर पर किया गया
- इस कार्यक्रम में मिशन की उपलब्धियों का उत्सव मनाया गया
- साथ ही इस कार्यक्रम में भारत के कौशल पारिस्थितिकी तंत्र के लिए भविष्य की रूपरेखा का अनावरण किया गया।
- इस अवसर पर भारत के कौशल परिदृश्य के भविष्य को आकार देने के उद्देश्य से कई प्रमुख उपक्रमों का शुभारंभ किया गया।
- इनमें इंडिया स्किल्स 2025-2026 परिचालन दिशानिर्देश और पंजीकरण पोर्टल, एसओएआर (स्किलिंग फॉर एआई रेडीनेस) एनसीवीईटी का कौशल वर्स डिजिटल एंटरप्राइज पोर्टल, मूल्यांकन एजेंसियां और पुरस्कार देने वाले निकाय दिशानिर्देश और ऑल न्यू अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पोर्टल शामिल हैं।
- इस दौरान रिपोर्ट और हैंडबुक जारी की गईं, जिनमें इंडिया सेमीकंडक्टर वर्कफोर्स स्ट्रैटेजी, स्किल इम्पैक्ट बॉन्ड रिपोर्ट, विकेंद्रीकृत योजना पुस्तक और जेएसएस एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स ट्रेनर हैंडबुक शामिल हैं।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…