प्रश्न-हाल ही में भारत सरकार द्वारा वर्तमान वित्त वर्ष के लिए प्रधामनंत्री मुद्रा योजना के तहत कितने रुपये तक ऋण (Loan) देने का निर्धारित किया गया है?
(a) 5 ट्रिलियन रुपए
(b) 3 ट्रिलियन रुपए
(c) 2 ट्रिलियन रुपए
(d) 1 ट्रिलियन रुपए
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- 2 अगस्त‚ 2021 को भारत सरकार द्वारा जारी सूचना के अनुसार‚ प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) के तहत वित्त वर्ष 2021-22 के लिए ऋण वितरण (Lone Disbursment) को 3 ट्रिलियन रुपये तक सीमित कर दिया गया है।
- विदित हो कि वित्तवर्ष 2020-21 एवं 2019-20 में स्वीकृत ऋण वितरण लक्ष्य क्रमश: 3.21 ट्रिलियन रुपये एवं 3.37 ट्रिलियन रुपए था।
- प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का प्रारंभ प्रधानमंत्री द्वारा 8 अप्रैल‚ 2015 को किया गया था। इसके तहत बैंकों एवं गैर-वित्तीय कंपनियों द्वारा लघु व्यवसायिक इकाइयों को उद्यमशीलता गतिविधियों के लिए 10 लाख रुपए तक का ऋण प्रदान किया जाता है।
- इन लघु व्यवसायिक इकाइयों में विनिर्माण‚ व्यापार‚ सेवाएं एवं कृषि से संबंधित उद्यम शामिल हैं।
- उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत ऋण (Loan) को शिशु (50,000 रुपये तक)‚ किशोर (50,000 से 5 लाख रुपये तक) एवं तरूण (5 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक) ऋणों में बांटा गया है।
संबंत लिंक भी देखें…
https://www.business-standard.com/article/economy-policy/govt-cuts-mudra-loans-target-in-fy22-rules-out-fresh-psb-merger-proposal-121080200858_1.html