प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- 27 से 31 अक्टूबर,2025 तक भारत समुद्री सप्ताह – 2025 का आयोजन मुंबई में किया गया
- इसका मुख्य विषय – “महासागरों का एकीकरण, एक समुद्री दृष्टिकोण” है
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 27 से 31 अक्टूबर, 2025 तक भारत समुद्री सप्ताह – 2025 का आयोजन नेस्को प्रदर्शनी केंद्र, मुंबई में किया गया
- इसका मुख्य विषय – “महासागरों का एकीकरण, एक समुद्री दृष्टिकोण” है
- केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इसका उद्घाटन किया
- कार्यक्रम में 85 से अधिक देशों के 1,00,000 से अधिक प्रतिभागी भाग लिया, जिनमें 500 से अधिक प्रदर्शक, 350 से अधिक अंतरराष्ट्रीय वक्ता और 12 समवर्ती सम्मेलन और प्रदर्शनियाँ शामिल हैं।
- अन्य महत्वपूर्ण तथ्य
- भारत के व्यापार का परिमाण के लिहाज से लगभग 95 प्रतिशत और मूल्य के हिसाब से तकरीबन 70 प्रतिशत हिस्सा समुद्री मार्गों के जरिए होता है।
- मैरीटाइम इंडिया विजन 2030 में 3-3.5 लाख करोड़ रुपए के अनुमानित निवेश से 150 से ज्यादा पहलकदमियों को शामिल किया गया है।
- इसके अलावा जलपोत निर्माण के लिए हाल ही में 69725 करोड़ रुपए का पैकेज दिया गया है।
- वित्त वर्ष 2024-25 में प्रमुख बंदरगाहों के जरिए 85.5 करोड़ टन माल की ढुलाई हुई
- भारत ने खुद को वैश्विक समुद्री शक्ति के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से साहसिक कदम उठाते हुए मैरीटाइम इंडिया विजन 2030 (एमआईवी 2030) की शुरुआत की।
- वर्ष 2021 में शुरू किए गए इस परिवर्तनकारी रोडमैप में 150 से ज्यादा रणनीतिक पहलकदमियों को शामिल किया गया है।
- इस विजन का उद्देश्य संवहनीयता और कौशल विकास को केंद्र में रखते हुए बंदरगाहों का आधुनिकीकरण, जहाजरानी क्षमता का विस्तार और अंतर्देशीय जलमार्गों का सुदृढ़ीकरण है।
- इस अवसर पर श्री सर्वानंद सोनोवाल और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में भारतीय तथा विदेशी कंपनियों के साथ लगभग 55 हज़ार करोड़ रुपये के समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
- इनमें भारत और नीदरलैंड्स के बीच समुद्री सहयोग पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर और भारतीय बंदरगाहों को रॉटरडैम बंदरगाह से जोड़ने वाले एक हरित तथा डिजिटल समुद्री गलियारे की स्थापना के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किये गये
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.eoiminsk.gov.in/section/news/india-maritime-week-imw-2025