भारत संयुक्‍त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग का सदस्य चुना गया

प्रश्न – अप्रैल, 2023 में भारत संयुक्‍त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग का सदस्य चुना गया। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. इसमें भारत का चार वर्षों का कार्यकाल 1 जनवरी, 2025 से प्रारंभ होगा।
2. भारत पिछली बार वर्ष 2004 में इस आयोग का सदस्य चुना गया था।
उपर्युक्‍त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1)
(b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों
(d) उपर्युक्‍त में से कोई नहीं
उत्तर – (b)
संबंधित तथ्य –

  • इसके साथ ही, भारत मादक पदार्थ रोकथाम आयोग और संयुक्‍त राष्ट्र एचआइवी एड्स कार्यक्रम समन्‍वय बोर्ड का सदस्य चुना गया है।
  • ये तीनों संयुक्‍त राष्ट्र की आर्थिक और सामाजिक परिषद के महत्‍वपूर्ण सहायक निकाय हैं।

लेखक – विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://indianexpress.com/article/india/india-elected-to-un-stats-panel-for-4-year-term-8541100/