भारत संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में निर्वाचित

प्रश्न-12 अक्टूबर, 2018 को भारत संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में कितने वर्षों के लिए निर्वाचित हुआ?
(a) 2 वर्ष
(b) 4 वर्ष
(c) 3 वर्ष
(d) 1 वर्ष
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 12 अक्टूबर, 2018 को भारत संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में निर्वाचित हुआ।
  • भारत का 3 वर्षों का कार्यकाल 1 जनवरी, 2019 से प्रारंभ होगा।
  • गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र की 193 सदस्यीय महासभा में यूएनएचआरसी के 18 नए सदस्यों को चुना गया।
  • 18 नए सदस्यों को गुप्त मतदान द्वारा पूर्ण बहुमत के आधार पर चुना गया।
  • भारत को एशिया प्रशांत क्षेत्र श्रेणी के सर्वाधिक 188 वोट मिले।
  • उल्लेखनीय है कि परिषद में चुने जाने हेतु 97 वोटों की आवश्यकता होती है।
  • इससे पूर्व भारत वर्ष 2011-2014 और वर्ष 2014-2017 तक यूएनएचआरसी (UNHRC) का सदस्य रह चुका हैं।
  • ज्ञातव्य है कि यूनएनएचआरसी संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष मानवाधिकार संस्था है।
  • इसकी स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 15 मार्च, 2006 में हुई थी।
  • इसका मुख्यालय जेनेवा, स्विट्जरलैंड में हैं।
  • इस परिषद में कुल 47 सीटें हैं।
  • इनमें एशिया और अफ्रीका को क्रमशः 13 सीटें मिली हुई हैं।
  • लैटिन अमेरिका और कैरेबियाई क्षेत्र की 8, पूर्वी यूरोप की 6 और पश्चिमी यूरोप और अन्य क्षेत्रों की 7 सीटें हैं।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक
https://www.thehindu.com/news/national/india-wins-election-to-unhrc/article25209675.ece
https://www.ohchr.org/EN/HRBodies/HRC/Pages/AboutCouncil.aspx