प्रश्न – “भारत शोध यात्रा 2025” के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) इस यात्रा का शुभारंभ 6 अक्टूबर, 2025 को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने किया।
(b) इसका आयोजन स्प्रिंगर नेचर और शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से किया गया।
(c) यह यात्रा 15 शहरों, 7 राज्यों और 29 प्रमुख संस्थानों से होकर गुजरेगी।
(d) इस यात्रा में आईआईटी मद्रास और आईआईएम अहमदाबाद का दौरा शामिल है।
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 6 अक्टूबर, 2025 को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर), नई दिल्ली में भारत शोध यात्रा 2025 को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
- इस यात्रा का आयोजन स्प्रिंगर नेचर तथा भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के सहयोग से किया गया है।
- यह देश में शोध, नवाचार और ज्ञान के लोकतंत्रीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी पहलों में से एक है।
- यह यात्रा 15 शहरों, 7 राज्यों और 29 प्रमुख संस्थानों से होकर गुजरेगी।
- इसमें ओपन एक्सेस, शोध की नैतिकता, विविधता और समावेशन, तथा नैतिक प्रकाशन पद्धति जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।
- इस वर्ष की शोध यात्रा में आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी कानपुर, आईआईटी गुवाहाटी, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (नई दिल्ली), आईआईएम कोलकाता, आईआईएम लखनऊ और आईआईएम बोध गया का दौरा शामिल हैं।
- भारत शोध यात्रा देशभर के शोधार्थियों से संवाद का महत्वपूर्ण मंच है।
- यह पहल महिला शोधकर्ताओं को अवसर और संसाधन प्रदान करती है तथा ज्ञान तक समान पहुंच सुनिश्चित करती है।
- नैतिक शोध पद्धतियों और लोकतांत्रिक ज्ञान वितरण के माध्यम से यह कार्यक्रम विकसित भारत के दृष्टिकोण से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हुआ है।
० भारत शोध यात्रा 2025 के प्रमुख स्तंभों में शामिल हैं –
. ओपन एक्सेस (ओए) को बढ़ावा देना और एक राष्ट्र, एक सदस्यता (ओएनओएस) के बारे में जागरूकता बढ़ाना।
. अनुसंधान समग्रता को आगे बढ़ाना और प्रकाशन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका का पता लगाना।
. “हर रिसर्च, अवर फ्यूचर (Her Reasearch Our Futur) जैसी पहलों के माध्यम से विविधता और समावेशन को बढ़ावा देना।
. ज्ञान तक पहुंच को सर्वसुलभ बनाकर संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को प्राप्त करने में मदद करना।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…