भारत विद्युत शिखर सम्मेलन-2026

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 19-22 मार्च 2026 के मध्य भारत विद्युत शिखर सम्मेलन-2026 यशोभूमि, नई दिल्ली में आयोजित किया गया
  2. इस शिखर सम्मेलन का मुख्य विषय – “विकास को तीव्र करना, निरंतरता को सशक्त बनाना, वैश्विक स्तर पर जुड़ना” है
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 एवं 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 19-22 मार्च 2026 के मध्य भारत विद्युत शिखर सम्मेलन-2026 यशोभूमि, नई दिल्ली में आयोजित किया गया
  • यह विद्युत और बिजली क्षेत्र के लिए एक प्रमुख वैश्विक सम्मेलन-सह-प्रदर्शनी है।
  • इस शिखर सम्मेलन का मुख्य विषय – “विकास को तीव्र करना, निरंतरता को सशक्त बनाना, वैश्विक स्तर पर जुड़ना” है
  • यह आयोजन भारत के विकसित होते विद्युत परितंत्र को आकार देने वाली प्रमुख प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श करने के लिए वरिष्ठ नीति निर्माताओं, नियामकों, शिक्षाविदों, क्षेत्र विशेषज्ञों, उपयोगिता कंपनियों, निवेशकों, नवोन्मेषकों और उद्योग जगत के दिग्गजों को एक साथ लाया
  • इस शिखर सम्मेलन में 100 से अधिक उच्च स्तरीय सम्मेलन सत्रों, 300 से अधिक वक्ताओं, 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों, 100 से अधिक स्टार्टअप सहित 500 से अधिक प्रदर्शकों और 25,000 से अधिक आगंतुकों ने भाग लिया

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2241798&reg=3&lang=2